यूपी: टिकट मांगने पर टीटी से भिड़ा युवक, फिर थाने जाकर पुलिस वालों से की हाथापाई, वीडियो वायरल
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में एक वायरल वीडियो आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है। असल में वीडियो में रेलवे का एक कार्यरत टीटी खून में लहू लुहान है और कुछ पुलिसकर्मी एक व्यक्ति को सम्भालने की कोशिश में लगे हुए हैं। क्योंकि व्यक्ति पुलिस चौकी में पुलिस पर ही हाथ उठा रहा है। वहीं रेलवे पुलिस इस पूरे मामले का अपने मोबाइल से वीडियो बना रही है। तेजी से वायरल होते इस वीडियो के बारे में पता चला है कि यह वीडियो जनपद अमरोहा की जीआरपी चौकी गजरोला का है। इस मामले में जीआरपी पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ रेलवे टीटी से मारपीट के मामले में मुरादाबाद के जीआरपी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

पुलिस और रेलवे के टीटी के साथ हुई मारपीट का पूरा मामला बीती 5 सितम्बर 2018 का है। दरअसल 5 सितम्बर को ट्रेन नंबर 14512 नौचंदी एक्सप्रेस में रविन्द्र शर्मा नाम के रेलवे के टीटी ट्रेन में टिकट चेक कर रहे थे। जब वो स्लीपर कोच संख्या S-9 में पहुंचे तो कोच के गेट पर खड़े अमित कुमार नाम के व्यक्ति से उसका टिकट चेक करने के लिए मांगा। जिसपर अमित ने रेलवे टीटी के साथ गाली गलौच शुरू कर दिया। कुछ देर बाद वो मारपीट पर उतारु हो गया। हाथापाई में रेलवे टीटी रविन्द्र शर्मा खून में लथपथ हो गएं।
ट्रेन में मौजूद जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह आरोपी को काबू किया। जीआरपी पुलिस आरोपी को जनपद अमरोहा की जीआरपी चौकी गजरोला ले आई। आरोपी ने चौकी में पहुंच कर जीआरपी पुलिस से ही मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद रेलवे टीटी रविन्द्र शर्मा जीआरपी थाना मुरादाबाद पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मारपीट करने, जान से मरने की धमकी देने और सरकारी काम में बाधा डालने की धराओं में मुकदमा पंजीकृत करा दिया है। वहीं जीआरपी पुलिस इस मामले में रेलवे टीटी और जीआरपी पुलिस के साथ मारपीट होने की बात कह रही है। साथ ही पुलिस आरोपी को जेल भेजने की बात भी कह रही है।
ये भी पढ़ें- यूपी: बाढ़ राहत वितरण सामग्री में घोटाला, ग्राउंड जीरो से प्रशासन की खुली पोल
ये भी पढ़ें- राजस्थान: छत पर टहल रहे दादा के हाथों से बच्चा ले भागा बंदर, सड़क पर गिरने से हुई बच्चे की मौत












Click it and Unblock the Notifications