UP News: आज होगा यूपी मंत्रिमंडल का विस्तार! ये 3 नए मंत्री लेंगे शपथ, CM योगी ने बुलाई कैबिनेट बैठक

UP Cabinet Expand: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार होना तय मान जा रहा है। काफी दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा चल रही थी। इस विस्तार में तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाया जाएगा। सीएम योगी का यह दूसरा कार्यकाल है। दूसरे कार्यकाल का यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है।

बता दें कि सीएम योगी ने आज सुबह कैबिनेट बैठक बुलाई है। जिससे पता चल रहा है कि आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इस विस्तार में ओम प्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान, राजपाल बालियान को मंत्री बनाया जाएगा। इन तीन मंत्रियों के अलावा योगी सरकार एक या दो नए चेहरे को भी मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है।

लोकदल के विधायक अनिल कुमार को भी बुलाया लखनऊ

योगी सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज यानी मंगलवार शाम 5 बजे राजभवन में होगा। इस बीच मंगलवार सुबह राष्ट्रीय लोकदल के विधायक अनिल कुमार को भी लखनऊ बुलाया गया है। उनके मंत्री बनने की संभावना है।

Recommended Video

    UP News: आज होगा यूपी मंत्रिमंडल का विस्तार! ये 3 नए मंत्री लेंगे शपथ, CM योगी ने बुलाई कैबिनेट बैठक

    यह भी पढ़ें- यूपी में आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

    आज शाम को लेंगे तीनों मंत्री शपथ

    राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज शाम को राजभवन में तीनों नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे।

    यह भी पढ़ें- यूपी में आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+