यूपी में आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में रविवार को आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि के चलते भारी नुकसान हुआ है। आकाशीय बिजली गिरने से कुछ लोगों की जान चली गई है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आकाशीय बिजली से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को ₹04-04 लाख की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराए जाने तथा राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

cm yogi

आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, तेज बारिश, आंधी-तूफान आदि आपदाओं से पशु हानि, मकान क्षति के मामलों में प्रभावितों को अनुमन्य आर्थिक सहायता अविलंब प्रदान करने तथा फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराने हेतु संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है। आपकी सरकार हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी है।

बता दें कि बारिश और ओलावृष्टि के बाद आकाशीय बिजली की अलग-अलग घटनाओं में उत्तर प्रदेश में चार लोगों की मौत हो गई है। लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है। वहीं फर्रुखाबाद, कन्नौज, मुजफ्फरनगर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, शाजांपुर, ललितपुर, सहारनपुर में रविवार सुबह 8.30 बजे से लेकर दोपहर 2.30 बजे तक ओलावृष्टि हुई है।

भारी बारिश की वजह से मथुरा में एक मकान गिर गया। वहीं सहारनपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, तेज बारिश, आंधी-तूफान से पशु हानि, मकान क्षतिग्रस्त प्रभावितों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+