UP Bypoll Result 2023: आजम खान के हाथ से निकली स्वार सीट, अपना दल के शफीक अंसारी जीते
रामपुर की स्वार सीट पर बीजेपी गठबंधन के अपना दल उम्मीदवार की जीत हासिल की है।अपना दल प्रत्याशी शफीक अंसारी की 9734 वोटों से जीत हासिल की है।

यूपी की दो विधानसभा सीटें पर हुए उपचुनावों में स्वार सीट के नतीजे आ गए हैं। रामपुर की स्वार सीट सपा नेता आजम खान के हाथ से निकल गई है। स्वार विधानसभा उपचुनाव में अपना दल (S) के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी की 9734 वोटों से विजय हुई है। शफीक ने सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान को मात दी है।
अपना दल शफीक अहमद अंसारी को कुल 68513 वोट मिले,जबकि दूसरे स्थान पर रही सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 59689 वोट मिले। इसके अलावा पीस पार्टी की प्रत्याशी डॉक्टर नाजिया सिद्दीकी 4659 मिले। ये सीट आजम खान के प्रभाव वाली मानी जाती रही है।
स्वार विधानसभा सीट इस साल फरवरी में खाली हुई थी। यहां से विधायक रहे अब्दुल्ला आजम खान को मुरादाबाद की एक अदालत ने 15 साल पुराने मामले में दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा हुई थी।

स्वार विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है। इसे आजम खान का गढ़ माना जाता था। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में अब्दुल्ला आजम खान के अपना दल (सोनेलाल) के उम्मीदवार हैदर अली खान को करीब 61 हजार वोट के बड़े अंतर से हराया था।












Click it and Unblock the Notifications