यूपी उपचुनाव: सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 7 विधानसभा सीटों पर शुरू हुई वोटिंग, सीएम योगी ने ट्वीट कर कही ये बात
लखनऊ। कोरोना वायरस संकट के बीच उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर मंगलवार (03 नवंबर) की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बीच मतदान केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। बता दें कि जिन सात विधानसभा सीटों पर मत हो रहा है, उनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की टूंडला, अमरोहा की नौगांवा, कानपुर नगर की घाटमपुर, उन्नाव की बांगरमऊ, जौनपुर की मल्हनी और देवरिया सदर के साथ-साथ बुलंदशहर सीट शामिल हैं।
Recommended Video

लोकतंत्र जीतेगा, कोरोना हारेगा: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मंगलवार की सुबह ट्वीट कर प्रदेश के मतदाताओं को कोविड-19 से बचाव संबंधी सावधानियों का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'उत्तर प्रदेश की 07 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हेतु मतदान प्रारंभ हो गया है। सभी सम्मानित मतदातागण कोविड से बचाव सम्बन्धी सावधानियों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अवश्य सहभागी बनें। सभी सावधानियां अपनाएं, मतदान का कर्तव्य निभाएं। लोकतंत्र जीतेगा, कोरोना हारेगा।'

कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत की व्यवस्था
बता दें कि सात विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए सभी मतदान केंद्र पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्र के अंदर मतदाताओं को भेजने से पहले कोविड प्रोटोकॉल के तहत सभी मतदाता थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मतदाता मतदाता केंद्र के अंदर जा पा रहे हैं। साथ ही मतदान केंद्र के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन दिखाई दे रहा है।
बुलंदशहर सदर सीट पर शांति पूर्वक मतदान जारी
बुलंदशहर सदर सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई। सभी 579 बूथों पर मॉकपोल के बाद मतदान शुरू हुआ। तो वहीं, कंट्रोल रूम में डीएम अन्य अफसरों के साथ सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं। मॉडल बूथ 278 ईवीएम कुछ देर के लिए खराब हुई, जिसे सही करके मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू करा दी गई है।
-
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
यूपी में योगी सरकार ने ‘The Shadow’ ऐप किया लांच, कैसे करेगा छात्राओं की सुरक्षा और क्या हैं सुविधाएं? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications