UP Budget 2024: धार्मिक स्थलों का होगा विकास, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, धर्माथ मार्गों के लिए 1750 करोड़ का बजट
UP Budget 2024 News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को पेश किए बजट में धार्मिक स्थलों का विशेष ध्यान रखा है। इनके विकास और पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बजट में 1750 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। इससे धर्म स्थलों को जोड़ने वाले मार्गां का निर्माण व सुदंरीकरण किया जाएगा।
इस बजट में राज्य की सड़कों की देखरेख के लिए 3000 करोड़ रुपयों की व्यवस्था की गई है। औद्योगिक क्षेत्रों की ओर जाने वाली सड़कों को फोर लेन करने के लिए 800 करोड़ रुपयों की व्यवस्था की गई है। इस बजट में रेलवे के ओवरब्रिज के लिए 1350 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में सेतुओं के लिए 1500 करोड़ की व्यवस्था की गई है। शहर और कस्बों में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इसके लिए बजट में एक हजार करोड़ की व्यवस्था की गई है।

UP Budget 2024: धर्म और पर्यटन को बढ़ावा, काशी, अयोध्या, प्रयागराज, मथुरा समेत इन जिलों पर खास फोकस
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार तीर्थ स्थलों, मंदिरों के जीर्णोंद्धार व सुंदरीकरण का काम कर रही है। प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। यह प्रदेश प्रमुख पर्यटन स्थलों का केंद्र बना हुआ है। इसके साथ ही धर्म स्थली पर भी पर्यटकों की भारी संख्या देखने को मिली है। सरकार ने धर्म स्थलों को जोड़ने वाले राज्य व फोरलेन सड़कों पर विशेष ध्यान दिया है। इनके निर्माण के बाद प्रदेश को एक नई गति व दिशा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications