एक और टॉपर का चेक हुआ बाउंस, योगी सरकार ने पुरस्कार में दिया था 1 लाख
प्रतापगढ़। यूपी बोर्ड के दसवीं के टॉपर आलोक मिश्रा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिया गया चेक बाउंस होने के बाद आज फिर एक और यूपी बोर्ड के एक दूसरे टॉपर का चेक बाउंस हो गया। इस बार प्रतापगढ़ के मेधावी छात्र आकाश द्विवेदी का एक लाख का चेक बाउंस हुआ है। मुख्यमंत्री योगी ने आकाश द्विवेदी को सम्मानित किया था और पुरस्कार स्वरूप 1 लाख का चेक दिया था। लेकिन ये चेक भी टॉपर आलोक मिश्रा के चेक की ही तरह बाउंस हो गया। बता दें कि कुछ दिन पहले मेधावी छात्र आलोक मिश्रा को सरकार द्वारा मिले चेक के बाउंस होने के बाद उन्हें बैंक को जुर्माना भरना पड़ा था।

चेक बाउंस होने के बाद आकाश ने इस बात की शिकायत ट्विटर के जरिए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से की और उन्हें ट्वीट किया। इस पर आकाश के ट्वीट का जवाब देते हुए दिनेश शर्मा ने मुझे प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा संजय अग्रवाल से मिलने के लिए कहा। लेकिन अभी तक छात्र को कोई मदद नहीं मिली है। इसके पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था।

टॉपर आलोक मिश्रा को मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया चेक बाउंस हो गया था। दरअसल, यूपी बोर्ड के क्लास दसवीं के टॉपर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चेक सौंपा था। जब छात्र चेक भुनाने पहुंचा तो बैंक ने बताया कि यह बाउंस हो चुका है। छात्र से बैंक ने इसके लिए जुर्माना भी वसूला था। इसे लेकर सरकार की फजीहत भी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications