UP Board Exam 2025: यूपी में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखें घोषित, upmsp.edu.in ने जारी किया अपडेट

UP Board Exam 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा UP Board Exam Date 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। सोमवार देर शाम बोर्ड द्वारा इसके बारे में नोटिस जारी करते हुए जानकारी दी गई। साल 2025 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी जो 12 मार्च तक चलेंगी।

इस सत्र में आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को 12 कार्य दिवस में संपन्न कराया जाएगा। यूपी बोर्ड द्वारा इसकी जानकारी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in कर दी गई है। इसी वेबसाइट पर सभी आवश्यक नोटिस भी जारी होते हैं।

up-board-exam-2025-dates-of-10th-and-12th

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा हिंदी और प्रारंभिक हिंदी से शुरू होगी वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा सैन्‍य विज्ञान से शुरू होगी। जारी सूचना में यह भी बताया गया है कि इस सत्र में प्रैक्टिकल परीक्षाएं दिसंबर से जनवरी तक आयोजित कराई जाएंगी।

परीक्षा में आज 19 तारीख54,38,597 परीक्षार्थी होंगे शामिल
इस सत्र में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 54,38,597 परीक्षार्थियों द्वारा नामांकन कराया गया है। जिसमें हाई स्कूल के 27,40,151 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के 2698446 परीक्षार्थी शामिल हैं। यूपी बोर्ड की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक हाईस्कूल की परीक्षाएं 24 फरवरी, 28 फरवरी, एक मार्च, तीन मार्च, चार मार्च, पांच मार्च, छह मार्च, सात मार्च, आठ मार्च, 10 मार्च, 11 मार्च और 12 मार्च को होंगी।

सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षा केदो की लिस्ट तैयार करते हुए उनको फाइनल किया जा रहा है। ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरे की मदद से यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्र पर निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा एग्जामिनेशन हॉल में सीसीटीवी कैमरे के साथ ही वॉइस रिकॉर्डर भी लगे रहेंगे। इतना ही नहीं इस बार नकल रोकने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सहारा लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+