UP Board Exam 2025: 10th-12th की 24 Feb की परीक्षा स्थगित, जानें कब होगी? इन चीजों पर पाबंदी, देखें नई डेटशीट

UP Board Exam 2025: अगर आप यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 देने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है! 24 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तारीख में बड़ा बदलाव किया गया है। अब हाईस्कूल की परीक्षाएं 28 फरवरी से और इंटरमीडिएट की 1 मार्च से शुरू होंगी। यह बदलाव उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 26 फरवरी के महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए किया है।

मतलब कि 24 फरवरी को होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा स्थगित कर दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षा की नई तिथि भी घोषित कर दी है। 24 फरवरी को होने वाली परीक्षा अब 9 मार्च को होगी। इस बार परीक्षा में कुल 55.25 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस बार नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं, और परीक्षा केंद्रों में 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी होगी। आइए जानते हैं पूरा शेड्यूल...

UP Board Exam 2025

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

  • समय पर पहुंचे: परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र 30 मिनट देरी से पहुंचता है, तो परीक्षा देने के लिए केंद्र प्रभारी की अनुमति लेनी होगी।
  • एडमिट कार्ड जरूरी: बिना एडमिट कार्ड परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलेगी, इसलिए इसे पहले से संभालकर रखें।
  • ये चीजें ले जाना मना है: परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन जैसी कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना सख्त मना है। अगर कोई ऐसा करता है, तो सख्त कार्रवाई होगी।
  • नकल रोकने के लिए खास इंतजाम: इस बार उत्तर पुस्तिकाओं में QR कोड, क्रमांक संख्या और सुरक्षा चिह्न जोड़े गए हैं, जिससे कॉपी बदलने की संभावना खत्म हो जाएगी।
  • सोशल मीडिया पर सख्ती: अगर कोई छात्र या व्यक्ति सोशल मीडिया के जरिए प्रश्न पत्र लीक करने की कोशिश करता है, तो उसे गैर-जमानती अपराध माना जाएगा और कानूनी कार्रवाई होगी।

24 फरवरी की परीक्षा स्थगित, अब 9 मार्च को होगी

प्रयागराज में महाकुंभ के चलते 24 फरवरी की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब 24 फरवरी को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा 9 मार्च 2025 को आयोजित होगी। परीक्षा के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्या है यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 टाइम टेबल?

हाईस्कूल (कक्षा 10) टाइम टेबल

क्रमांक तारीख सुबह की पाली (8:30-11:45 बजे) शाम की पाली (2:00-5:15 बजे)
1
24 फरवरी 2025 हिंदी, प्राथमिक हिंदी (स्थगित परीक्षा) स्वास्थ्य देखभाल (स्थगित परीक्षा)
2
28 फरवरी 2025 पाली, अरबी, फारसी संगीत
3
1 मार्च 2025 गणित ऑटोमोबाइल, वाणिज्य
4
4 मार्च 2025 विज्ञान कृषि
5
8 मार्च 2025 गृह विज्ञान कंप्यूटर
6
9 मार्च 2025 (स्थगित परीक्षा की नई तारीख) हिंदी, सैन्य विज्ञान

इंटरमीडिएट (कक्षा 12) टाइम टेबल

क्रमांक तारीख सुबह की पाली (8:30-11:45 बजे) शाम की पाली (2:00-5:15 बजे)
1
24 फरवरी 2025 सैन्य विज्ञान (स्थगित परीक्षा) हिंदी, सामान्य हिंदी (स्थगित परीक्षा)
2
1 मार्च 2025 जीवविज्ञान, गणित चित्रकला
3
5 मार्च 2025 इतिहास अर्थशास्त्र
4
8 मार्च 2025 रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र कंप्यूटर, कृषि विज्ञान
5
9 मार्च 2025 (स्थगित परीक्षा की नई तारीख) हिंदी, सैन्य विज्ञान

नई परीक्षा तिथि और समय

हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा

  • पुरानी तिथि: सोमवार, 24 फरवरी 2025
  • नई तिथि: रविवार, 9 मार्च 2025
  • सुबह 8:30 बजे - 11:45 बजे: हिंदी, प्रारंभिक हिंदी
  • दोपहर 2:00 बजे - 5:15 बजे: हेल्थकेयर

इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षा

  • पुरानी तिथि: सोमवार, 24 फरवरी 2025
  • नई तिथि: रविवार, 9 मार्च 2025
  • सुबह 8:30 बजे - 11:45 बजे: सैन्य विज्ञान
  • दोपहर 2:00 बजे - 5:15 बजे: हिंदी, सामान्य हिंदी

परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

अगर किसी छात्र को परीक्षा से जुड़ी कोई समस्या हो, तो वे इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं...

  • सामान्य सहायता: 18001806607, 18001806608
  • मनोवैज्ञानिक परामर्श: 18001805310, 8001805312

एक नजर में समझें...

  • परीक्षा केंद्र - 8,265

हाईस्कूल:

  • छात्र- 15,71,184
  • छात्राएं- 13,76,127

इंटरमीडिएट

  • छात्र- 14,28,323
  • छात्राएं- 11,49,676
  • अंतिम परिक्षा- 9 मार्च

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सख्त है। इस बार पेपर लीक और नकल रोकने के लिए खास कदम उठाए गए हैं। अगर आप भी परीक्षा देने जा रहे हैं, तो इन नियमों का पालन करें और अपनी परीक्षा को बिना किसी रुकावट के अच्छे से दें। आप सभी को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+