UP Board 10th Topper Marksheet: देखें यूपी के टॉपर की मार्कशीट, किस विषय में मिले कितने अंक?
UP Board 10th Topper Marksheet, यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस साल प्रियांशी सोनी ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, कुशाग्र और मिश्कत नूर ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज दोपहर अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए। 10वीं में सीतापुर की होनहार छात्रा प्रियांशी सोनी ने टॉप किया है। प्रियांशी को 10वीं में 590 नंबर मिले हैं।

टॉपर की लिस्ट में कानपुर देहात के मंगलपुर स्थिति आर्य भट्ट इंटर कालेज के छात्र कुशाग्र पांडेय ने यूपी में दूसरी रैंक हासिल की है।

तीसरे नंबर पर अयोध्या की मिसख्त नूर रहीं। उन्होंने 600 में से 587 अंक प्राप्त किए हैं। मथुरा के कृष्णा झां चौथे नंबर पर हैं, उन्हें 600 में से 587 अंक मिले हैं।

पांचवे नंबर पर अर्पित गंगवार है, उन्हें 586 अंक मिले हैं। छठे नंबर पर सुल्तानपुर की श्रेयसी सिंह हैं, उन्हें 586 अंक मिले हैं।

सातवे नंबर पर आयोध्या के आंशिक दुबे हैं, जिन्होंने 585 अंक प्राप्त किए हैं।आठवे नंबर पर अंबेडकर नगर के सक्षम तिवारी हैं, जिन्हें 585 अंक मिले हैं।

नौवे नंबर पर जौनपुर के पीयुष सिंह हैं, उन्हें 585 अंक मिले हैं। वाराणसी के नमन गुप्ता दसवे नंबर पर हैं, उन्हें 585 अंक मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications