Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी: बीजेपी विधायक ने कब्जाई जमीन, विरोध में सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे

यूपी के शांहजहांपुर के तिलहर विधानसभा से बीजेपी विधायक रोशन लाल वर्मा पर एक गरीब की जमीन कब्जाने का आरोप है जिसके विरोध में सैंकड़ों लोगों ने आज सड़क पर उतर धरना प्रदर्शन किया।

शाहजहांपुर। यूपी में भाजपा सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीनों को कब्जा मुक्त करने का वादा किया था। जिसके बाद जिन लोगो की जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है उन्हे अब इस सरकार से काफी ज्यादा उम्मीदें हो चुकी है। लेकिन यूपी के शाहजहांपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां भाजपा विधायक पर ही एक गरीब के जमीन पर कब्जा कर लिया है। भाजपा विधायक के इस दबंगई के विरोध में आज सैंकड़ों लोगों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के मोहल्ला बगीचा के रहने वाले सबुर अब्दुल के पास चार डिसमिल जमीन है जिस पर तिलहर विधानसभा से बीजेपी विधायक रोशन लाल वर्मा ने कब्जा कर रखा है। पीड़ित सबुर अब्दुल की माने तो पांच दिन पहले विधायक रोशन लाल वर्मा के साथ उनके समर्थक उनकी जमीन पर आए। और जमीन पर लगे गेट का ताला तोड़ने लगे। इस दौरान जब सबुर ने विधायक से जमीन पर कब्जे को लेकर विरोध किया तो विधायक और उनके समर्थक मारपीट पर उतारू हो गए। सत्ता के नशे मे चूर विधायक पीड़ित परिवार को अब जान से मारने की धमकी दे रहे है।

पीड़ित परिवार को पुलिस ने थाने से भगा दिया

पीड़ित परिवार को पुलिस ने थाने से भगा दिया

विधायक से मिली जान से मारने की धमकी की शिकायत करने पीड़ित परिवार पुलिस थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया। आरोप है कि जब विधायक की शिकायत पीड़ित परिवार थाने में करने गया तो पहले से थाने मे एसओ रजी अहमद के पास बैठे विधायक के बेटे मनोज ने उसे एसओ के सामने जान से मारने की धमकी दी लेकिन एसओ ने कुछ नहीं कहा और उल्टा पीड़ित को थाने से भगा दिया। पीड़ित परिवार ने धमकी दी है कि अगर उन्हें न्याय नही मिला तो वह कलेक्ट्रेट मे आत्मदाह कर लेंगे।

विधायक के विरोध में सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे

विधायक के विरोध में सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे

पीड़ित परिवार के समर्थन में आज सैंकड़ों लोगों ने सड़क पर उतर विधायक के रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने काफी देर विधायक रोशन लाल वर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। इस धरने प्रदर्शन के दौरान कई और भी ऐसे मामले सामने आए जिनकी जमीनों पर विधायक ने कब्जे कर रखे है। वहीं पीड़ित परिवार ने योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है और सीटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप इस मामले में उचित कार्यवाही करने की मांग की।

विधायक पर पहले भी लगे दबंगई के आरोप

विधायक पर पहले भी लगे दबंगई के आरोप

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि विधायक रोशन लाल वर्मा पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगा हो। विधायक रोशन लाल वर्मा पर आये दिन उनके क्षेत्र के लोग धरना प्रदर्शन करते रहते है लेकिन विधायक पर कार्यवाही नहीं होती है। अभी हाल ही में विधायक रोशन वर्मा के पैट्रोल पंप पर एसओ के सामने ही विधायक के बेटों ने एक युवक को पीटने के बाद उसको अपनी गाड़ी मे डाल ले गए थे और एसओ साहब देखते रहे गए थे।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+