Bijali Bill News UP: ओटीएस योजना के बाद भी नहीं जमा किया है बिजली बिल तो जल्द कर लें यह काम

Bijali Bill Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड इन दिनों खास तैयारी में नजर आ रहा है। एक मुश्त समाधान योजना खत्म हो चुकी है। बहुत सारे लोगों ने अभी तक बिजली बिल जमा नहीं किया है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव से खास बातचीत की।

उन्होंने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना सफलतापूर्वक खत्म हुई है। उपभोक्ताओं ने इस योजना में रुचि दिखाई और बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस योजना में उन बकायेदारों ने भी बिल जमा किया जो विगत कई वर्षों से बिल नहीं जमा कर रहे थे। ऐसे में कहा जा सकता है कि इस योजना का असर उपभोक्ताओं पर सकारात्मक दिखा।

bijali bill

जल्द जमा करें बिल
उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने अभी तक बिल नहीं जमा किया। ऐसे लोगों से एक बार फिर अपील करता हूं कि वे जल्द से जल्द अपना बिल भुगतान कर लें ।

होगी यह कारवाई
मुख्य अभियंता ने कहा कि मै एक बार फिर से अपील करता हूं कि जल्द से जल्द अपना बिल भुगतान करें नहीं तो विभाग बकायेदारों पर कारवाई कर रहा है। ऐसे में आप बिल जमा कर आने वाली समस्या से बच सकते हैं।
गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में एक मुश्त समाधान योजना का लोगों ने जमकर लाभ उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+