Bijali Bill News UP: कहीं आप का बिजली का बिल भी तो नहीं है बाकी! योगी सरकार ले सकती है यह बड़ा एक्शन
UPPCL Latest News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार इन दिनों बिजली बिल बकाया को लेकर काफी गंभीर है। उपभोक्ताओं से बार - बार बिल भुगतान के लिए अपील भी कर रही है। सरकार की एक मुश्त समाधान योजना का भी कोई बहुत खास असर लोगों पर नहीं दिख रहा है। अब सरकार बड़े और लंबे समय से बकायेदारों पर कारवाई की तैयारी कर रही है।
बिजली विभाग इस बात से खासा चिंतित है कि एक मुश्त समाधान योजना को शुरू हुए कई दिन हो गए लेकिन अभी भी उपभोक्ताओं में बकाया बिल भुगतान को लेकर कोई उत्साह नहीं दिख रहा है। बात अगर मैनपुरी की करें तो चार सौ करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया है जिसके सापेक्ष सिर्फ पांच हजार से अधिक लोगों ने ही पंजीयन कराया है। सिर्फ दो करोड़ राशि ही जमा ही सकी है।

UP News: बेहतर शिक्षा पाने का मौका! गरीब बच्चों को सुविधा देगी योगी सरकार, यह है आवेदन की अंतिम तिथि
वहीं मुख्यमंत्री योगी के शहर गोरखपुर में बिजली बिल बकाया भुगतान को लेकर लोगों में रुचि दिख रही है। मुख्य अभियंता आशुतोष कुमार ने कहा कि बिजली बिल भुगतान कुछ दिनों में ही 30 फीसदी तक जमा हो चुके हैं। लोगों से लगातार अपील की जा रही है। मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि एक मुश्त समाधान योजना के बाद भी जिन लोगों का बिल बकाया रहेगा उन पर कड़ी कारवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications