प्रियंका गांधी ने दिल्ली बुलाए यूपी कांग्रेस के बड़े नेता और पदाधिकारी, हार पर मंथन
नई दिल्ली, 15 मार्च: उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा है। कांग्रेस के खाते में सिर्फ दो सीटें आई हैं। जिसके बाद कांग्रेस महासचिव और यूपी में पार्टी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने राज्य के नेताओं के साथ बैठक की है। मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को दिल्ली बुलाया और बैठक की।
जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी की ओर से विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा के लिए बुलाई गई इस समीक्षा बैठक में अजय कुमार लल्लू, प्रमोद तिवारी, अराधना मिश्रा समेत करीब 50 नेता शामिल हुए। बैठक को लेकर पार्टी की ओर से ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
यूपी समेत पांच राज्यों में हुए हैं विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 10 मार्च को आए है। पांचों ही राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब रहा है। एक भी राज्य में कांग्रेस जीत तो दूर मुख्य मुकाबले में आने में भी नाकाम रही है। कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश में तो काफी बुरी गत हुई है। राज्य में कांग्रेस के 90 फीसदी से ज्यादा कैंडिडेट जमानत नहीं बचा सके हैं। राज्य की 403 सीटों में से कांग्रेस के सिर्फ दो विधायक जीते हैं। प्रतापगढ़ की रामपुर खास से कांग्रेस की आराधना मिश्रा ने जीत हासिल की है। वहीं महाराजगंज जिले की फरेंदा सीट पर कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी जीते हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के इतिहास में कांग्रेस का ये सबसे खराब प्रदर्शन है।
हिजाब विवाद: कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगी छात्राएं