उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 से पहले डिंपल और प्रियंका एक साथ पोस्टर पर आईं
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 से पहले एक तरफ जहां सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में समाजवादी पार्टी में आपसी रार मची हुई है।
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 से पहले एक तरफ जहां सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में समाजवादी पार्टी में आपसी रार मची हुई है। तो वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को मजबूती देने वाली खबरें सामने आने लगी हैं। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक पोस्टर सामने आया है जिसमें डिंपल यादव और प्रियंका गांधी एक साथ दिखाई दे रही हैं। इस पोस्टर में लिखा हुआ है झूठे वादों से दिलाओं निजाद, उत्तर प्रदेश का करो विकास। महिलाओं का बजेगा डंका।

सत्ता के गलियारों में पहले ही खबरें आ चुकी हैं कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में गठबंधन को लेकर लगातार बातें हो रही हैं। पिछले दिनों अखिलेश यादव ने प्रियंका गांधी के जन्म दिन पर उन्हें फोन कर शुभकामनाएं भी दी थी। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस में गठबंधन होने के बाद डिपंल यादव और प्रियंका गांधी एक साथ पार्टी का चुनाव प्रचार करने उतर सकती हैं। डिपंल यादव इस समय कन्नौज से सांसद हैं।












Click it and Unblock the Notifications