प्रतापगढ़ में आधी आबादी ने भर दी भाजपा की झोली

इस चुनाव में भाजपा की सुनामी भले ही दिख रही है। लेकिन जब वोट प्रतिशत का आंकड़ा देखा जाय तो महिलाओ का वोट खुद ही सारी कहानी कह रहा है।

इलाहाबाद। यूपी विधान सभा चुनाव में भाजपा की झोली भरने के लिये आधी आबादी का सबसे बड़ा योगदान है। प्रतापगढ़ जिले में पहली बार 61.47 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था। प्रतापगढ़ की चार सीटों पर आधी आबादी ने वोट बरसाये और भाजपा की झोली भर दी। जबकि अन्य तीन सीटों पर भी महिला वोट प्रतिशत काफी उपर रहा। महिलाओं ने पुरूषों की अपेक्षा अधिक मतदान किया और काम काज के बोझ के बावजूद यह आंकड़ा बेहद ही उत्साहवर्धक रहा।

प्रतापगढ़ में आधी आबादी ने भर दी भाजपा की झोली

इस चुनाव में भाजपा की सुनामी भले ही दिख रही है। लेकिन जब वोट प्रतिशत का आंकड़ा देखा जाय तो महिलाओ का वोट खुद ही सारी कहानी कह रहा है। प्रतापगढ़ में चाहे कुण्डा के राजा भैया रहे हो या प्रमोद तिवारी की बेटी मोना मिश्रा सबकी बढ़त में आधी आबादी का वोट ही स्पष्ट बहुमत में मददगार बना है। इसे भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में भाजपा को 6 में 3 सीटें, हावी रहा राजा भैया का असर

आंकड़े खुद बताते हैं महिलाओ की ताकत

23 अप्रैल को घरों से मतदान करने के लिए बूथों पर महिलाओ का रेला रहा और जिले में महिलाओं का वोट प्रतिशत 61.47 पहुंच गया । महिलाओ के वोट पर नजर डाले तो एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आता है ।

  • विधानसभा - रामपुर खास में 88925 महिला वोट
  • विधानसभा - बाबागंज में 84433 महिला वोट
  • विधानसभा - कुंडा में 95676 महिला वोट
  • विधानसभा - विश्वनाथगंज में 102190 महिला वोट
  • विधानसभा - प्रतापगढ़ सदर में 90475 महिला वोट
  • विधानसभा - पट्टी में 106413 महिला वोट
  • विधानसभा - रानीगंज में 92229 महिला वोट

केवल कुंडा नहीं भाई

राजा भैया भले ही एक लाख से अधिक वोट से जीते हो लेकिन उन्हे वोट देने के मामले में पुरूषों की अपेक्षा कम महिलाओ ने वोटिंग की। हालांकि राजा भैया के पक्ष में महिलाओं ने खूब वोट बरसाये हैं भले ही वह प्रतिशत पुरूषों से कम रहा हो। लेकिन अन्य विधानासभा क्षेत्रों में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने मतदान में हिस्सा लिया था।

कमल रहा पसंद

आधी आबादी ने पट्टी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र प्रताप मोती सिंह, रानीगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अभय कुमार धीरज के कमल निशान पर बटन दबाया। वहीं प्रतापगढ़ सदर विधानसभा से अपनादल एस प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता, विश्वनाथगंज विधानसभा से अपनादल एस प्रत्याशी डा. आर के वर्मा के कप प्लेट वाले निशान की बटन पर ऊंगली दबाई। रामपुर खास विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना को महिलाओं ने पंसद किया। हालांकि बाबागंज विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी विनोद सरोज के मुकाबले कमल को अधिक महत्व दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+