यूपी चुनाव: गठबंधन के बाद साथ दिखेंगे राहुल और अखिलेश, 6 संयुक्त रैलियों को करेंगे संबोधित

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर से चुनाव अभियान की शुरूआत कर दी। इस दौरान उन्होंने जमकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमले किए।

लखनऊ। यूपी की सत्ता पर काबिज अखिलेश यादव एक बार फिर चुनाव जीत कर यूपी के मुख्यमंत्री बनने की कवायद में जुट चुके हैं। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस पार्टी से गठबंधन किया है। इस गठबंधन में अखिलेश यादव के साथ-साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी का खास योगदान रहा। आपसी बातचीत से उन्होंने प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों को लेकर सुलह का रास्ता अपनाते हुए गठबंधन को मंजूरी दी। गठबंधन के बाद अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी संयुक्त रैलियों में शामिल होंगे। इस दौरान दोनों ही पार्टियों के आला नेता एक-दूसरे के उम्मीदवारों की जीत के लिए वोट मांगेगे।

akhilesh rahul

6 संयुक्त रैलियों में साथ नजर आएंगे राहुल गांधी और अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर से चुनाव अभियान की शुरूआत कर दी। इस दौरान उन्होंने जमकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमले किए। उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा न हो कि केंद्र सरकार आने वाले केंद्रीय बजट में उनकी नीतियों को अपनाने की कोशिश न करे। अखिलेश यादव ने भले ही अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है लेकिन चौंकाने वाली बात ये रही कि उन्होंने उस जगह पहली चुनावी रैली की जहां चुनाव पांचवें चरण में यानी 27 फरवरी को होगा।

माना जा रहा है कि अखिलेश यादव अपने चुनाव अभियान में हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करेंगे, ऐसा इसलिए क्योंकि संभावना है कि उनका चुनावी अभियान बहुत तूफानी रहेगा। ऐसे में अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से रैली वाली जगहों का दौरा करेंगे। जहां एक ओर अखिलेश यादव ने चुनावी अभियान की शुरूआत कर दी है दूसरी ओर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही अपने चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे। उनकी योजना के मुताबिक चुनाव अभियान की शुरूआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगी, जहां पहले चरण में यानी 11 फरवरी को चुनाव होना है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी इस क्षेत्र में 6 रैलियों को संबोधित करेंगे। इनमें मथुरा, सहारनपुर, गाजियाबाद, शामली, बुलंदशहर, अलीगढ़ शामिल हैं।

इन रैलियों में तीन रैली कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में होंगी वहीं तीन अन्य में सपा उम्मीदवार के लिए राहुल गांधी वोट मांगते नजर आएंगे। इस बीच योजना ये भी है कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के मुखिया अखिलेश यादव 6 संयुक्त रैलियों को भी संबोधित करेंगे। इसके पीछे वजह यही है कि दोनों दलों के पार्टी कार्यकर्ता और मतदाता समझ लें कि इस चुनाव सपा और कांग्रेस साथ में है। इस दौरान तय है कि दोनों ही नेताओं के निशाने पर बीजेपी और केंद्र मोदी सरकार होगी। साथ ही बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती पर भी वो निशाना साधेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+