यूपी चुनाव 2017 : सातवें चरण में 7 जिलों की 40 सीटों पर 60.3 फीसदी हुआ मतदान

यूपी विधानसभा चुनावों के आखिरी चरण में यूं तो कुल 535 उम्मीदवार मैदान में हैं। लेकिन, फिर भी सबकी नजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की वाराणसी दक्षिण सीट पर टिकी हुई है।

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के आखिरी यानी 7वें चरण के आज मतदान समाप्‍त हो गया। इस चरण में 40 विधानसभा सीटों के लिए कुल 535 कैंडिडेट्स चुनाव मैदान में हैं, जिसमें करीब 22% दागी उम्मीदवार हैं। इनमें सबसे ज्यादा 61% दागी सपा से हैं। इस चरण में कुल एक करोड़ 41 लाख मतदाता हैं। जानिए मतदान का पल-पल का लाइव अपडेट।

यूपी चुनाव: 7 जिलों की 40 सीटों पर 60.3 फीसदी हुआ मतदान

  • 6.14 बजे: यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में 60.3 फीसदी हुआ मतदान
  • 5:10 बजे-यूपी विधानसभा चुनाव 2017-सातवें चरण में 7 जिलों की 40 सीटों पर मतदान खत्म
  • 4:10 बजे- नक्सल प्रभावित रॉबर्ट्सगंज, दुद्धी और चकिया में भारी सुरक्षा के बीच मतदान खत्म
  • 4:10 बजे- यूपी के तीन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान खत्म, 4 बजे तक का था समय
  • 3:40 बजे- सातवें चरण में दोपहर 3 बजे तक कुल 51.69 फीसदी मतदान
  • 3:30 बजे- गाजीपुर में दोपहर 3 बजे तक 52 फीसदी मतदान
  • 3:30 बजे- वाराणसी में दोपहर 3 बजे तक 53.31 फीसदी मतदान
  • 3:30 बजे- जौनपुर में दोपहर 3 बजे तक 52.82 फीसदी मतदान
  • 3:30 बजे- भदोही में दोपहर 3 बजे तक 52.09 फीसदी मतदान
  • 3:30 बजे- सोनभद्र में दोपहर 3 बजे तक 53.27 फीसदी मतदान
up elections 2017
  • 3:30 बजे- चंदौली में दोपहर 3 बजे तक 52 फीसदी मतदान
  • 3:30 बजे- मिर्जापुर में दोपहर 3 बजे तक 55.92 फीसदी मतदान
  • 3:00 बजे- वाराणसी में 120 साल की वृद्धा मुनेसरा देवी ने रामडीह बूथ पर डाला वोट
  • 2:40 बजे- जौनपुर के बूथ नंबर 118 और 119 पर ईवीएम खराब, मतदान प्रभावित
  • 2:35 बजे- सातवें चरण में दोपहर 2 बजे तक कुल 41 फीसदी मतदान
  • 2:30 बजे- जौनपुर में 101 साल की वृद्धा ने डाला वोट, ठेले पर लाकर कराया मतदान
  • 2:20 बजे- वाराणसी में बूथ पर वोट डालने पहुंचे पंडित छन्नू लाल मिश्रा
up elections 2017
  • 1:50 बजे- दोपहर 1 बजे तक कुल 37.68 फीसदी मतदान
  • 1:40 बजे- जौनपुर में दोपहर 1 बजे तक 34 फीसदी मतदान
  • 1:40 बजे- भदोही में दोपहर 1 बजे तक 41.24 फीसदी मतदान
  • 1:40 बजे- सोनभद्र में दोपहर 1 बजे तक 39.07 फीसदी मतदान
  • 1:40 बजे- चंदौली में दोपहर 1 बजे तक 36 फीसदी मतदान
  • 1:40 बजे- मिर्जापुर में दोपहर 1 बजे तक 43.05 फीसदी मतदान
  • 1:40 बजे- गाजीपुर में दोपहर 1 बजे तक 42 फीसदी मतदान
  • 1:40 बजे- वाराणसी में दोपहर 1 बजे तक 41 फीसदी मतदान
  • 12:40 बजे- आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने वाराणसी कैंट में बूथ नंबर 49 पर डाला वोट
up elections 2017
  • 12:20 बजे- सोनभद्र में बूथ नंबर 239 पर ईवीएम खराब, मतदान प्रभावित
  • 11:50 बजे- सातवें चरण में सुबह 11 बजे तक कुल 22.84 फीसदी मतदान
  • 11:40 बजे- जौनपुर में सुबह 11 बजे तक 21.05 फीसदी मतदान
  • 11:40 बजे- भदोही में सुबह 11 बजे तक 23.84 फीसदी मतदान
  • 11:40 बजे- सोनभद्र में सुबह 11 बजे तक 23.11 फीसदी मतदान
  • 11:40 बजे- चंदौली में सुबह 11 बजे तक 24.5 फीसदी मतदान
  • 11:40 बजे- मिर्जापुर में सुबह 11 बजे तक 28 फीसदी मतदान
  • 11:40 बजे- गाजीपुर में सुबह 11 बजे तक 27.03 फीसदी मतदान
  • 11:40 बजे- वाराणसी में सुबह 11 बजे तक 26 फीसदी मतदान
  • 11:30 बजे- मिर्जापुर में बूथ नंबर 283 पर विकास कार्य को लेकर नाराज किसानों ने किया मतदान बहिष्कार
up elections 2017
  • 11:20 बजे- बेहोश महिला को मतदान कर्मियों ने इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • 11:20 बजे- चंदौली के सैयद राजा पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंची महिला बेहोश
  • 10:55 बजे- जौनपुर में बूथ नंबर 302 और 304 पर ईवीएम खराब, मतदान प्रभावित
  • 10:40 बजे- वाराणसी में भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने बूथ नंबर 76 पर डाला अपना वोट
  • 10:10 बजे- वोट डालकर बोले मनोज सिन्हा, मोदी की वाराणसी रैली से BJP की सीटें बढ़ीं
  • 10:05 बजे- गाजीपुर में केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने बूथ नंबर 68 पर डाला अपना वोट
up elections 2017
  • 10:02 बजे- चंदौली में बूथ नंबर 357 पर वोट डालने पहुंची 65 वर्षीय महिला की मौत
  • 10:00 बजे- वोट डालकर बोलीं अनुप्रिया पटेल, सभी 40 सीटें जीतेंगे
  • 9:55 बजे- अपना दल की नेता और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में डाला वोट
up elections 2017
  • 9:50 बजे- सातवें चरण में सुबह 9 बजे तक कुल 10.43 प्रतिशत मतदान
  • 9:40 बजे- वाराणसी में सुबह 9 बजे तक 11.97 फीसदी मतदान
  • 9:40 बजे- गाजीपुर में सुबह 9 बजे तक 13 फीसदी मतदान
up elections 2017
  • 9:40 बजे- मिर्जापुर में सुबह 9 बजे तक 13.2 फीसदी मतदान
  • 9:40 बजे- चंदौली में सुबह 9 बजे तक 8.5 फीसदी मतदान
  • 9:40 बजे- सोनभद्र में सुबह 9 बजे तक 11 फीसदी मतदान
  • 9:40 बजे- भदोही में सुबह 9 बजे तक 15.81 फीसदी मतदान
  • 9:40 बजे- जौनपुर में सुबह 9 बजे तक 10.87 फीसदी मतदान
up elections 2017
  • 8:55 बजे- वोट डालकर बोले अजय राय, 7वें चरण में जुमलेबाजी के खिलाफ वोट डल रहे हैं
  • 8:50 बजे- कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने वाराणसी दक्षिण में बूथ नंबर 389 पर डाला वोट
  • 7:45 बजे- मिर्जापुर के बूथ नंबर 240 पर ईवीएम में खराबी, मतदान प्रभावित
  • 7:35 बजे- मिर्जापुर में बूथ नंबर 176, 177 और 178 पर सुबह से वोटरों की लंबी कतारें
  • 7:00 बजे- यूपी चुनाव के अंतिम चरण के लिए शुरू हुआ मतदान, लोगों में उत्साह

up elections 2017

सातवें चरण में जिन जिलों में मतदान हो रहा है उनमें, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और जौनपुर हैं। 2012 में हुए चुनाव में 40 सीटों में से सपा को 23, बीएसपी को 5, बीजेपी को 4, कांग्रेस को 3 और अन्य को 5 सीटें मिलीं थी। इस चरण में सबकी नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की वाराणसी दक्षिण सीट पर टिकी हुई हैं।

up elections 2017

आपको बता दें कि वाराणसी दक्षिण से बीजेपी के उम्मीदवार नीलकंठ तिवारी हैं। कांग्रेस के टिकट पर यहां से राजेश मिश्रा चुनाव लड़ रहे हैं जबकि बीएसपी ने यहां से चुनावी मैदान में राकेश त्रिपाठी को उतारा है। वहीं, कांग्रेस के अजय राय पिंडरा विधानसभा सीट से जीत का इतिहास रचने की कोशिश में हैं। वह लगातार छह बार यहां से जीत चुके हैं और सातवीं बार मैदान में हैं। ये भी पढ़ें- अखिलेश-राहुल की साइकिल की हवा निकालने के लिए था ये मोदी प्लान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+