यूपी विधानसभा उपचुनाव: समाजवादी पार्टी ने मझवां, कटेहरी, फूलपुर समेत 6 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, देखें नाम
UP Assembly By-election Samajwadi Party Candidate: उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा बुधवार को 6 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया। करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव ने तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है।
तेज प्रताप यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के दामाद हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उन्हें कन्नौज से चुनाव मैदान उतारा गया था लेकिन बाद में अखिलेश यादव खुद कन्नौज लोकसभा सीट पर चुनाव लड़े। अब ऐसे में उन्हें विधानसभा चुनाव मैदान में उतरा गया है।

इसी तरह सीसामऊ, फूलपुर, मिल्कीपुर, कटेहरी और मिर्जापुर के मझवां विधानसभा सीट पर भी समाजवादी पार्टी द्वारा बुधवार को प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस से समाजवादी पार्टी की खटपट हो सकती है।
खासतौर पर हरियाणा चुनाव परिणाम आने के अगले दिन समाजवादी पार्टी द्वारा छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाने को लेकर राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। जानकारों का कहना है कि हरियाणा में सपा मैदान में नहीं थी।
अब उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी अधिक सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दी है। अब देखना होगा कि कांग्रेस द्वारा कितने सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे जाते हैं। हालांकि अभी तक कांग्रेस की तरफ से कोई बयान जारी नहीं हुआ है।
अयोध्या सांसद अवधेश कुमार की बेटे को भी मिला टिकट
अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी द्वारा फैजाबाद (अयोध्या) के सांसद अवधेश कुमार के बेटे अजीत प्रसाद को टिकट दिया गया है। इसी तरह कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी द्वारा नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया गया है।
इसके अलावा फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मझवां से डॉ ज्योति बिंद और कटेहरी से शोभावती वर्मा को टिकट दिया गया है। समाजवादी पार्टी द्वारा टिकट वितरण के दौरान पीडीए का खास ध्यान रखा गया है। देखना यह होगा कि लोकसभा चुनाव के बाद सपा का पीडीए फॉर्मूला कितना सफल होता है।
देखें सपा द्वारा जारी प्रत्याशियों की लिस्ट
- करहल (110) - तेज प्रताप यादव
- सीसामऊ (213) - नसीम सोलंकी
- फूलपुर (256) - मुस्तफा सिद्दीकी
- मिल्कीपुर (273) - अजीत प्रसाद
- कटेहरी (277) - शोभावती वर्मा
- मझंवा (397) - डॉ. ज्योति बिंद












Click it and Unblock the Notifications