UP: लखनऊ में मोहर्रम का जुलूस निकालते समय हुआ हादसा, एक व्यक्ति झुलसा
यूपी की राजधानी लखनऊ में जुलूस निकालते समय हाइटेंशन लाइन का तार ताजिए पर गिर गया जिससे बड़ा हादसा हो गया।
lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को मोहर्रम का जुलूस निकालते समय हादसा हो गया।। ताजिया निकालते समय यह हादसा हुआ जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को लखनऊ के अलीगंज इलाके में मोहर्रम का जुलूस निकालने की तैयारी चल रही थी। तैयारी पूरी होने के बाद जैसे ही जुलूस आगे बढ़ा ताजिया अचानक हाइटेंशन लाइन को छू गया जिसकी वजह से तेज करंट आ गया जिसकी चपेट में आकर एक शख्स झुलस गया।
पीड़ित व्यक्ति का चल रहा इलाज
उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उसका इलाज चल रहा है। जुलूस निकाल रहे लोगों का आरोप है कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ।
पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
जुलूस का रूट पहले से बताया गया था उसके बाद भी उसको सही नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ तब वहां कुछ स्थानीय पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications