जल्द ही यूपी के 50 हजार शिक्षकों को मिल सकता है प्रमोशन, शुरू हुई प्रक्रिया
जल्द ही यूपी के 50 हजार शिक्षकों को मिल सकता है प्रमोशन, शुरू हुई प्रक्रिया
लखनऊ, 22 दिसंबर: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जी हां..करीब पांच साल शिक्षकों को प्रमोशन का तौहफा मिल सकता है। इसकी तैयारी बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्रमोशन उन शिक्षकों को मिल सकेगा, जो कम से कम पांच साल से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। शिक्षका विभाग में ऐसे करीब 50 हजार शिक्षक बताए जा रहा है, जिन्हें यह प्रमोशन का लाभ मिलेगा। इसके लिए जिलों में प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि शिक्षक विभाग नए साल के आसपास इसका ऐलान किया जा सकता है।

इन पदों पर होता है प्रमोशन
खबर के मुताबिक, बेसिक शिक्षा परिषद के 1.50 लाख से ज्यादा प्राइमरी और हायर प्राइमीर विद्यालयों में करीब चार लाख से ज्यादा शिक्षक अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। बता दें, प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक को पदोन्नत होने पर प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक या उच्च प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक बनाया जाता है। वहीं, प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक की पदोन्नति उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद पर होती है। पदोन्नति प्रक्रिया उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा सेवा नियमावली 1981 (अद्यतन संशोधन) के अनुसार शिक्षक की पांच वर्ष की सेवा पूरी होने पर होती है।
शिक्षक 2016 के बाद से निरंतर कर रहे हैं मांग
बता दें, 2016 के बाद से शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई है, शिक्षक इसकी निरंतर मांग कर रहे हैं। यही नहीं बेसिक शिक्षा मंत्री डा. सतीश द्विवेदी कई बार शिक्षकों को पदोन्नत करने का विभागीय अफसरों को निर्देश दे चुके हैं। दीपावली बाद से जिलों में यह प्रक्रिया शुरू हुई है। ज्ञात हो कि शिक्षकों का पद जिला स्तर का ही होता है। अफसरों के अनुसार करीब 40 हजार शिक्षकों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक या प्राथमिक का प्रधानाध्यापक बनने का अवसर मिलेगा, वहीं आठ हजार शिक्षकों को उच्च प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक बनाने की तैयारी है।
कोर्ट में विचाराधीन है हायर प्राइमरी का केस
खबर के मुताबिक, प्राइमरी टीचर्स का आसानी से प्रमोशन हो सकेगा। हालांकि, हायर प्राइमरी के टीचर्स के प्रमोशन का मुद्दा कोर्ट में चल रहा है। दरअसल, बताया जा रहा है कि हायर प्राइमरी के प्रिंसिपल पद पर तैनात होने के लिए पर कुछ शिक्षक की मांग है कि टीईटी उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा कुछ और मुद्दे भी हैं, जिसपर विभाग काम कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications