मुंहदिखाई की रस्म में बहू की आवाज सुन चौंक गए लोग, नई नवेली दुल्हन निकली किन्नर
उन्नाव। घर पहुंची नवविवाहिता की सच्चाई मुंह दिखाई के दौरान सबके सामने आ गई। नई नवेली दुल्हन के किन्नर होने का पता चलते ही परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। पता चला नवविवाहिता मानसिक रूप से बीमार है। परिवारीजनों ने नवविवाहिता के घरवालों को बुलाकर मामले की जानकारी की। इधर लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने उसके किन्नर होने की पुष्टि की। विवादों के बीच दोनों पक्षों में बैठकर बातचीत हुई और समझौता हुआ कि जेवर और जो खर्च हुआ है उसे वापस किया जाएगा। लेकिन इसके पहले कि समझौते पर अमल होता, नवविवाहिता अपने परिवारीजनों के साथ जेवर और नकदी सहित नौ दो ग्यारह हो गई। पीड़ित परिवार ने इस विषय में थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

घटना सफीपुर कोतवाली क्षेत्र की
मामला सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव देवगन मऊ का है। उक्त गांव निवासी शिव शंकर पुत्र सुदर्शन ने बताया कि उसकी शादी गजफ्फरपुर पैसरा थाना फतेहपुर 84 में विगत बुधवार 9 मई को हुई थी। शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हंसी-खुशी माहौल में संपन्न हुई। बारात विदा होकर घर आई। नवविवाहिता का स्वागत भी घरवालों ने बड़े उत्साह के साथ किया। शाम को मुंह दिखाई की रस्म शुरू हुई।

मुंह दिखाई में पकड़ी गई असलियत
परिवारीजनों ने नवविवाहिता की मुंह दिखाई रस्म कराई जिसमें दुल्हन को मुंह दिखाई के रूप में रुपये और जेवरात मिले। मुंह दिखाई की रस्म के दौरान परिवारीजनों को जानकारी हुई कि लड़की मानसिक रूप से बीमार है। इस पर चर्चा का बाजार गर्म हो गया। बात आगे बढ़ी तो जानकारी मिली कि नवविवाहिता दुल्हन जो घर में आई वह किन्नर है। यह जानकारी मिलते ही घर में हड़कंप मच गया। शिव शंकर ने अपने ससुराल में फोन करके उन्हें बुलाया। इस पर मौके पर नवविवाहिता के मां-बाप के अलावा अन्य लोग भी पहुंचे।

मानसिक रूप से बीमार भी है दुल्हन
शिव शंकर के अनुसार लड़की के मां बाप मानसिक रूप से बीमार होने की बात तो स्वीकार कर रहे थे। लेकिन किन्नर होने की बात से इनकार कर रहे थे। इस पर शिव शंकर नवविवाहिता को लेकर स्थानीय सामुदायिक केंद्र पहुंचा जहां डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टरों ने निरीक्षण के बाद उसके किन्नर होने की पुष्टि की। तनातनी के बीच दोनों पक्षों में समझौते की बात आई। जिस पर शादी में खर्च के साथ जेवर भी वापस करने की बात पर फैसला हुआ। इसी बीच मौका देखकर नवविवाहिता अपने जेवर और नगदी लेकर नौ दो ग्यारह हो गई। शिव शंकर ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को मामले की जानकारी दी और न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी सफीपुर ने बताया है कि मामला संज्ञान में है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications