अम्मा-बाबा को कुल्हाड़ी से काट डाला, लाश के नीचे दबा रहा 5 साल का जिंदा मासूम

इलाहाबाद। चित्रकूट के मानिकपुर इलाके में बड़ी वारदात हुई है। छप्पर में सो रहे पति-पत्नी को हत्यारों ने कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना के समय दंपती के साथ सो रहे पांच साल के नाती पर हत्यारों की नजर नहीं गई, जिससे उसकी जान बच गई। रात भर बच्चा अपने बाबा की लाश के नीचे दबा रहा सुबह ग्रामीणों के पहुंचने के बाद उसे बदहवास अवस्था में शव के नीचे से निकाला गया । घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। हत्यारों का अब तक कोई पता नहीं चला है। हत्या क्यों हुई इस बारे में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस का मानना है कि पैसों के लेन-देन को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है।

unknown man killed husband wife Chitrakoot.

क्या है घटनाक्रम
चित्रकूट जिले के मानिकपुर के गांव निवासी छोटा कोल उम्र 60 वर्ष की पत्नी भोंदी कोल उम्र 55 के साथ खेत में झोपड़ी बनाकर रहते थे। यहां पर वह अपनी फसल की रखवाली व देखभाल के लिए कई साल से रह रहे थे। उनके चार बेटे भी है लेकिन वे मेहनत मजदूरी करने के लिए दर बदर भटकते रहते हैं। छोटा कोल घर से कुछ दूर गांव के बाहर झोपड़ी में ही अपनी गृहस्थी चला रहा था। रात में छोटा कोल का नाती बबुआ उम्र 5 भी बाबा-अम्मा के साथ सोने के लिए आ जाता था। हत्या वाली रात खाना-पीना के बाद दंपत्ति झोपड़ी में सो गए। रात के किसी पहर में बेरहम हत्यारों ने छोटा कोल और भोंदी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। रजाई में ढका हुआ बबुआ हत्यारों की नजर में नहीं आया और बाबा छोटा कोल की लाश के नीचे ही दबा रहा।

unknown man killed husband wife Chitrakoot
unknown man killed husband wife Chitrakoot.

सुबह देखी गई लाश
सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर गये तो झोपड़ी पर सन्नाटा देखकर छोटा कोल को आवाज देने लगे, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर वह नजदीक गए, जहां छोटा कोल व उसकी पत्नी की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी। खबर फैलते ही लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुटने लगी और परिजनों में मातम शुरू हो गया। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची, जांच पड़ताल के बाद दोनों शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की और यह पता लगाने का प्रयास किया की हत्या क्यों हुई है, हालांकि पुलिस के हाथ अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं लगा है। मौके से हत्या में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद हुई है। पूछताछ के बाद एसपी पी बी चौधरी ने बताया पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ विवाद छोटा कोल से हुआ था। फिलहाल जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+