VIDEO: बंदर का सिर फोड़ रहा है आदमी, जानवर बन गई है इंसानियत!
कानपुर। कानपुर के बर्रा इलाके में अज्ञात व्यक्तियों ने एक बंदर को बुरी तरह से पीट दिया, जिसके चलते बंदर बुरी तरह से घायल हो गया और बीच सड़क पर घंटों तड़पता रहा। बंदर को घायल देख कर इलाके के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। जिसके बाद इलाकाई लोगों ने पुलिस और वन विभाग के साथ सभी संबधित विभागों को घायल हुए बंदर के उपचार करने के लिए सूचना दी मगर घंटों बीत जाने के बाद कोई भी संबंधित अधिकारी या सरकारी महकमे का जिम्मेदार, कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं पंहुचा। जिसके बाद घायल बंदर को तड़पता देख इलाके के लोगों ने ही दवा लगाकर बंदर का उपचार शुरू कर दिया। वहीं देर शाम को वन विभाग के दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल बंदर को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय ले गए।

इस घटना के सामने आने से इलाके में लोगों का गुस्सा फूट रहा है, कई लोग इसे धार्म पर चोट भी बता रहे हैं। जैसा कि समुदाय में बंदर एक पूजनीय स्थान रखता है। इस घटना से लोगों की आस्था भी आहत हुई है। जिससे इलाके में तनाव भी गंभीर स्थिति बनी हुई है। वैसे घटना बढ़ने की अभी कोई जानकारी तो नहीं है लेकिन पुलिस प्रशासन को मामले पर संज्ञान लेने का भी दबाव बन रहा है।












Click it and Unblock the Notifications