दो साल की बेटी के मां-बाप ने किया अनोखा विवाह, इलाके में चर्चा
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक ऐसी शादी हुई जिसके बारे में सुनकर शहर के लोग चौंक गए।
बरेली। उत्तर प्रदेश स्थित जिला बरेली के किला थाना क्षेत्र में ऐसी शादी हुई, जिसे अपवाद माना जा सकता है। यहां किला क्षेत्र में रहने वाले रमन ने साक्षी से करीब तीन सला पहले प्रेम विवाह किया था।
शुक्रवार रात (9 दिसंबर) को रमन ने अपनी शादी को सामाजिक मान्यता दिलाने और परिजनों की इच्छा पूरी करने के लिए शादी की सालगिरह पर फिर से शादी की।

विधि विधान से संपन्न हुआ विवाह
बता दें कि रमन और साक्षी की दो साल एक बेटी भी है। शादी पूरे विधि विधान से संपन्न की गई। बारात में दूल्हें के परिजनों और दोनों पक्षों के मित्रों ने खूब डांस किया।
जब बारात दरवाजे पर पर पहुंची तो रमन का परंपरा के साथ स्वागत किया। हालांकि इस शादी में लड़की के परिजन नहीं आए थे और रमन के परिवार ने ही दोनों पक्षों की भूमिका निभाई।

शादी के अगले दिन शहर भर में इस अनोखी शादी के चर्चे होने शुरू हो गए।












Click it and Unblock the Notifications