गेट खोलने में हुई देरी तो केंद्रीय मंत्री के सुरक्षाकर्मी ने गार्ड को दौड़ा कर पीटा, सामने आया VIDEO
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के सुरक्षाकर्मी ने गुरुवार को गाजियाबाद में एक हाउसिंग सोसाइटी के सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सुरक्षाकर्मी एक गार्ड को पीटते हुए नजर आ रहा है।

सोसाइटी के गार्ड ने बताया, 'गाड़ी गेट पर आई तो दो मिनट भी नहीं लगे होंगे, लेकिन गेट खुलने में देरी के नाम पर मंत्री जी के सुरक्षाकर्मी ने हमारे साथ मारपीट की।'
'पुलिस से करेंगे शिकायत'
हाउसिंग सोसाइटी के कर्मचारियों ने कहा कि इस घटना से वहां रहने वाले लोग नाराज हैं, यह सही तरीका नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घटना की शिकायत पुलिस से की जाएगी।
बता दें कि गुरुवार को केंद्रीय मंत्री का काफिला जब हाउसिंग सोसाइटी के बाहर पहुंचा तो गेट खोलने में देरी हुई। इससे नाराज होकर मंत्री के सुरक्षाकर्मी ने गेट पर तैनात गार्ड्स को पहले बुरा-भला कहा और फिर मारपीट शुरू कर दी। उसने गार्ड्स को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
CCTV: Union Minister Mahesh Sharma's security personnel thrash housing society guards in Ghaziabad (18.8.16)https://t.co/7IL9iRXbia
— ANI UP (@ANINewsUP) August 19, 2016
केंद्रीय मंत्री से जब इस मामले में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर दो गार्ड आपस में लड़ रहे हैं तो एक मंत्री उसमें क्या कर सकता है। उन्होंने कहा, 'मुझे जब घटना का पता चला तो बिना यह जाने कि कौन दोषी है, मैंने हाउसिंग सोसायटी से माफी मांगी। मैंने RWA से भी माफी मांगी है।'
महेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मी को सस्पेंड कर दिया है साथ ही पुलिस से भी मामले की जांच करने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications