Umesh Pal hatyakand: पुलिस के Good Work पर भारी पड़ रहा माफिया अतीक अहमद का Network?
माफिया से नेता बने और अभी अहमदाबाद जेल में बंद अतीक अहमद आजकल सुर्खियों में है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही अतीक का कुनबा फरार है और यूपी पुलिस उसे ढूंढने में लगी है। इस मामले में पुलिस काफी फूंकफूंक कर कदम रख रही है

Prayagraj Umesh Pal hatyakand: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 24 फरवरी को बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक हंगामा मच गया था। इस कांड में माफिया अतीक अहमद के बेटे के शामिल होने की बात सामने आई थी। तब सीम योगी ने कहा था कि इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। इस हत्याकांड को 24 मार्च को एक महीने पूरे हो जाएंगे। अब तक पुलिस ने इस कांड में शामिल दो शूटरों का एनकाउंटर किया है लेकिन इस कांड के मास्टरमाइंड अतीक का कुनबा अभी भी शिकंजे से बाहर है। अब सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या अतीक का नेटवर्क पुलिस के गुडवर्क पर भारी पड़ रहा है।

26 दिन बाद भी अतीक के कुनबे तक नहीं पहुंची पुलिस
प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या 24 फरवरी को हुई थी। इस हत्याकांड के बाद पुलिस के साथ ही एसटीएफ भी सक्रिय हो गई थी। इस कांड के बाद अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, बेटों और पत्नी के खिलाफ एफआईआर कराई गई थी। इसके बाद से ही अतीक का पूरा परिवार अंडरग्राउंड हो गया है। अतीक की पत्नी पर जहां पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा है वहीं बेटे असद पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा गया है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि अतीक के नेटवर्क को यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीम क्रेक नहीं कर पा रही है और उसका बेटा और पत्नी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। सवाल ये है कि घटन के तुरंत बाद ताबड़तोड़ दो एनकाउंटर करने वाली पुलिस का रवैया अब ढीला क्यों पड़ गया है।

पुलिस-एसटीएफ की कार्रवाई अतीक अकरीबीयों तक सीमित
उमेश पाल हत्याकांड में एसटीएफ और पुलिस की कार्रवाई करीबियों तक सीमित होक रह गई है। दो शूटरों का एनकाउंटर करने के अलावा प्रयागराज पुलिस ने इस हत्याकांड के अभियुक्तयों का सहयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। प्रयाग में कुछ आरोपियों के घरों को बुल्डोजर से जमींदोज किया गया। इस बीच अब खबर आ रही है कि उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस और एसटीएफ अब दो महिला बाहुबलियों की तलाश है। इनमें से एक तो है अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन। वहीं, दूसरी महिला है लेडी डॉन और हिस्ट्रीशीटर मुंडी पासी। मुंडी पासी का संबंध अपराधी मूलचंद्र पासी से भी रहा और छोटा राजन गिरोह के सदस्य के साथ भी नाम जुड़ा था।

अतीक के बेटे असद समेत सभी शूटरों पर पांच लाख का इनाम
त्तर प्रदेश सरकार ने वकील उमेश पाल की हत्या में शामिल शूटरों की गिरफ्तारी की सूचना देने वाले के इनाम को ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा था कि सभी पांच निशानेबाजों पर इनाम बढ़ाकर प्रत्येक पर पांच लाख रुपये कर दिया गया था। आखिर इन आरोपियों पर इनामी राशि बढ़ाकर पुलिस क्या साबित करना चाहती है। ये सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से अब तक दूर कैसे हैं। क्या पुलिस अतीक के नेटवर्क को क्रेक नहीं कर पा रही है।

दो शूटरों का इनकाउंटर कर पीठ थपथपा रही योगी की पुलिस
प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस अब तक दो एनकाउंटर कर वाहवाही लूट चुकी है। पुलिस को इस बात का अंदाजा है कि यदि इस बड़े मामले में चूक हुई तो आने वाले समय में पुलिस का इकबाल कम हो सकता है और अतीक जैसे कई गैंग फिर उभर सकते हैं। पुलिस के सूत्र हालांकि बता रहे हैं कि पुलिस और एसटीएफ इस बार अतीक गिरोह का गेम ओवर करना चाहती है। उमेश पाल हत्याकांड में पांचों इनामी शूटरों को पकड़ने के लिए 100 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की जा चुकी है। इसकी कमान एसएीएफ के वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ यश और अनंतदेव तिवारी के हाथों में हैं। ये वही अधिकारी हैं जिन्होंने बिकरू कांड में विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद वाहवाही बटोरी थी।

आने वाला सप्ताह अतीक के लिए खासा अहम
जेल में बंद माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उनके कुनबे के लिए आने वाला हफ्ता काफी अहम होगा क्योंकि विभिन्न अदालतों में उनके पांच मामले लंबित हैं। सुप्रीम कोर्ट में एक, प्रयागराज के एमपी एमएलए कोर्ट में दो, प्रयागराज के सीजेएम कोर्ट में एक और सीबीआई कोर्ट लखनऊ में एक मामला शामिल है। एक अन्य मामले में प्रयागराज के मुख्य न्यायाधीश ने एसएचओ धूमनगंज को निर्देश दिया है कि वे अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के आवेदन के जवाब में उनके दो नाबालिग बेटों के ठिकाने के संबंध में अपनी रिपोर्ट पेश करें और मामले की सुनवाई भी होनी है।












Click it and Unblock the Notifications