उमा से डर गई यूपी सरकार, नहीं किया भाजपा विधायकों को गिरफ्तार

लखनऊ। मुजफ्फरनगर हिंसा में भाजपा के दो विधायकों पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ यूपी सरकारी ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। कल पूरा दिन उनकी गिरफ्चारी का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। भाजपा विधायकों की सुरक्षा कवच बनीं उमा भारती ने मोर्चा संभाल रखा था। कहा जब तक आजम खान गिरफ्तार नहीं होंगे भाजपा के विधायकों को कोई हाथ न हीं लगा सकता।

उमा भारती से डरी अखिलेश सरकारी तमाम कोशिशों के बाद भी भाजपा के आरोपी दोनों विधायकों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। दरअसल वो उमा भारती की धमकियों से डर गई। भाजपा की नेता उमा भारती ने चेतावनी दी कि गिरफ्तारी के बाद हालात बिगड़ेंगे तो इसकी जिम्मेदारी अखिलेश सरकार की होगी।

Uma Bharti warns of unrest if govt arrests BJP MLAs.

भाजपा की धमकियों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने फिलहाल गिरफ्तारी को टाल दी लेकिन उसने दावा किया हिंसा भड़काने के आरोप में नामजद विधायकों की जल्द गिरफ्तारियां की जाएंगी। दरअसल हिंसा को भड़काने मामले में भाजपा विधायक संगीत सोम और भारतेंदु सिंह के खिलाप गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। उनकी गिरफ्तारी लगभग पक्की है लेकिन उनकी नेता उमा भारती घेरा बनाकर उन्हें बचा ले गई।

एक नए बवाल से बचने के लिए पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तारी न करने का फैसला किया। उच्चाधिकारियों ने विमर्श कर विधायकों की रणनीति के परिणाम का आकलन किया तो उन्हें भी लगा कि स्थिति खराब हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+