झांसी: उमा भारती पर संगीन आरोप, घर गिफ्ट लेकर एक शख्स को दिलाया टिकट
राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक इसी के चलते उन्होंने बीजेपी के जिलास्तरीय पदाधिकारी पद को छोड़ दिया और सपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि इससे उनका पार्टी पर से भरोसा टूट गया है।
झांसी। केंद्रीय मंत्री और सांसद उमा भारती पर बीजेपी के ही एक पूर्व नेता ने संगीन आरोप लगाए हैं। और तो और उन्होंने ये आरोप सपा में शामिल होने के बाद लगाए हैं। राजेंद्र गुप्ता ने उमा भारती को निशाने पर लेते हुए कहा कि उमा ने घर गिफ्ट में मिलने के बदले एक शख्स को टिकट दिला दिया है।
राजेंद्र कुमार गुप्ता झांसी में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रहे हैं। सपा कार्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि आने वाला दिन सपा का है। भाजपा झूठ बोलती है। उमा जी तो पार्टी हित का कोई काम नहीं कर रहीं है। वह केवल अपना स्वार्थ देखती हैं जिसका खामियाजा उन्हें इस चुनाव में देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications