जौनपुर की रैली में पीएम-सीएम की जोड़ी देख मुस्‍कुराए पीएम मोदी, बोले- कितना सुंदर लग रहा ये मोदी और योगी

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वाचल पहुंचे। उन्‍होंने आजमगढ़, जौनपुर और भदोही में एक के बाद एक ताबड़तोड़ जनसभाएं और रैलियां की।

तेज धूप और पारा तेज होने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जनसैलाब उमड़ा। पीएम मोदी की रैली में लोगों का उत्‍साह देखते ही बन रहा था। हजारों की भीड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे ज्‍यादा ध्‍यान अगर किसी ने खींचा वो मोदी के दो समर्थक थे।

pm modi

जौनपुर में आयोजित जनसभा में ये जो दो नन्‍हें समर्थक थे वो नन्‍हें पीएम मोदी और सीएम योगी की जोड़ी थी। ये दो नन्हें समर्थक पीएम-सीएम की वेशभूषा में पहुचे।

मंच पर पीएम मोदी जैसे ही संबोधन देने पहुंचे तब इन‍की नजर पीएम-सीएम की इस जोड़ी पर पड़ी जिसे देखकर पीएम मोदी ने जमकर तारीफ की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा क्या बढ़िया मेकअप किया है। कितना सुंदर लग रहा ये मोदी। क्या बढ़िया मोदी-योगी बना लाए। ये मोदी तो हाथ भी हिला रहा। दोनों मोदी-योगी बनकर आ गए। शबाश- शबाश, सब अखबार वालों की नजर मेरे से हट गई, आप पर आ गई।

जौनपुर में जनसभा को संबोधित कर उन्होंने जीत का आश्वासन मांगा। इस दौरान उन्होंने लोगों को मोदी की गारंटी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+