20 फीट गहरे कुएं में जाकर सिपाही ने किया ऐसा काम, वीडियो वायरल
आगरा। यूपी के आगरा में डायल 100 के दो सिपाहियों ने जान जोखिम में डालकर नीलगाय के बछड़े को बचाया है। एक सिपाही 20 फीट गहरे कुएं में घुसा और बछड़े को निकाल कर बाहर लाया। रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

मामला थाना अछनेरा इलाके के नगला झारिया गाँव का है। गाँव के बाहर बीस फीट गहरे कुएं में नीलगाय का बछड़ा गिर गया। ग्रामीणों ने 100 नम्बर पर कॉल कर दिया लिहाजा डायल हंड्रेड की 25 नम्बर गाड़ी मौके पर पहुँच गयी।
इस गाड़ी पर सीताराम और नीरज शर्मा तैनात थे। बीस फीट गहरे कुएं में घुसना मुश्किल काम था उसके बावजूद सिपाही सीताराम रस्सी बाँध कर कुएं में उतर गया और दूसरी रस्सी से बछड़े को बांध दिया।

बाहर खड़े दूसरे सिपाही ने बछड़े को खींच लिया। गहरे कुएं से सिपाही भी बाहर निकल आया। सिपाहियों के इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications