लखीमपुर खीरी: पेड़ से लटका मिला दो बहनों का शव, बाइक सवार बदमाशों ने किया था अपहरण

लखीमपुर खीरी, 14 सितंबर: उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो नाबालिग लड़कियों के शव पड़े से लटके मिले। घटना निघासन कोतवाली क्षेत्र के तमोलीन पुरवा गांव की है, जहां गन्ने के खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक मृतक दोनों किशोरियां सगी बहने हैं, जिनका शव गन्ने के खेत से पेड़ से लटका मिला।

Lakhimpur

बुधवार दोपहर को नाबालिग बहनों के शव मिलने के बाद इलाके में भारी पुलिस बल मौजूद है। पुलिस के अनुसार शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। घटना की सूचना के बाद फौरन पुलिस मौके पर पहुंची थी और घटना की जांच में जुट गई। घटना के पीछे बाइक सवारों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

दरअसल, दोपहर दो सगी बहनों को बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद आरोप है कि उनकी हत्‍या कर शव एक पेड़ से लटका दिया। फिलहाल इलाके का माहौल बेहद तनावपूर्ण है। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। पुलिस ने जैसे तैस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

परिवार वालों ने नाबालिग किशोरियों को घर से अगवा कर हत्या कर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम मौत के कारणों और घटनाओं के क्रम की पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं। मृतक किशोरियों की मां ने बताया कि हम जब घर के अंदर गए तो दो लड़के उनकी बेटियों को घसीटने लगे, जबकि तीसरे युवक ने गाड़ी स्टार्ट की और उन्हें लेकर भाग गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+