टंकी पर चढ़कर दो दोस्त ले रहे थे सेल्फी, साथ गिरे, हुई दर्दनाक मौत

मेरठ। युवाओं के लिए सेल्फी लेना खतरनाक साबित हो रहा है। आये दिन सेल्फी के चक्कर में हादसे हो रहे हैं, बावजूद इसके युवा कोई सीख नहीं ले रहे। ताजा मामला मेरठ में सामने आया है जहां पानी की टंकी पर सेल्फी लेने के चक्कर में दो दोस्त अचानक टंकी से नीचे गिर गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। दोनों दोस्त मेरठ की निजी यूनिवर्सिटी से एनिमेशन का कोर्स कर रहे थे।

ऊंची टंकी पर चढ़े दोनों

ऊंची टंकी पर चढ़े दोनों

दरअसल, रविवार देर शाम कंकरखेड़ा थाना इलाके के नंगलताशी में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब यहां पानी की टंकी से दो युवक अचानक नीचे गिर गए। बताया जाता है कि दोनों टंकी पर सेल्फी लेने चढ़े थे लेकिन इस दौरान अचानक उन्होंने नियंत्रण खो दिया और जमीन पर आ गिरे।

एक को बचाने में दूसरा गिरा

एक को बचाने में दूसरा गिरा

मृतकों के नाम शोभित और ऋषभ हैं। दोनों अपनी स्कूटी पर सवार होकर यहां पहुंचे थे। वहीं चश्मदीद की मानें तो दोनों युवकों में से एक का नियंत्रण खो गया था तभी दूसरा उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा और उसका हाथ पकड़ा तो वो भी गिर गया।

घर में पसरा मातम

घर में पसरा मातम

उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को नजदीकी अस्पताल भेजा जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक शोभित हस्तिनापुर का रहने वाला था जबकि ऋषभ मेरठ के ब्रह्मपुरी का रहने वाला था। दोनों मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी के छात्र थे। दोनों की मौत की खबर सुनकर घर में मातम पसर गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+