कोहरा: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर, बाइक सवार को रौंदता दुकानों में घुसा, 2 की मौत
कानपुर। उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड के चलते कोहरे का कहर जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे की वजह से हो रहे एक्सीडेंट से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ताजा मामला कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र का है जहां कोहरे की वजह से ट्रक चालक ने ट्रैक्टर टाली में टक्कर मार दी जिससे वह अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल सवार को रौंदते हुये दो दुकानों में घुस गया जिससे दो लोगो की मौत हो गयी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

महाराजपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर कोहरे की वजह से एक ट्रक चालक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी जिससे वह अनियंत्रित हो गया और मोटर साइकिल सवार को टक्कर मारकर दो दुकानों में घुस गया।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम भेज दिया है। फिलहाल इस एक्सीडेंट में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुयी है।












Click it and Unblock the Notifications