मौत का मातम मनाकर लौट रहे लोग हुए हादसे के शिकार, 2 की गई जान
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के गाँव सलारपुर के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहाँ एक तेज रफ़्तार मारुती वैन सामने से जा रहे ट्रेक्टर ट्रॉली में जा घुसी जिसमें एक महिला समेत दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

हादस इतना भयानक था कि आधा दर्जन से अधिक लोग अभी भी मौत की जंग लड़ रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जिनकी हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार मारुती वैन में करीब आठ से नौ लोग सवार थे और सभी दिल्ली में किसी रिश्तेदार की मौत के मातम में गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे लेकिन उनको क्या पता था कि उनमे से भी दो को मौत लील लेगी। वैन सवार जैसे ही बहारदुरगढ़ थाना क्षेत्र के सलारपुर के पास पहुंचे तो वहां सामने से रही ट्रेक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक महिला समेत दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

करीब 6 से भी अधिक लोग हादसे में घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन सभी की हालत को गंभीर देखते हुए अलग-अलग जिलों के अस्पतालों में रेफर कर दिया यहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिले समेत दो लोगों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications