यूपी: दो जवानों ने युवक को मौत के मुंह से कैसे खींचा, देखिए VIDEO
चंदौली। हमारे देश के जवान सिर्फ सीमा पर ही नहीं बल्कि सीमा के भीतर भी हमें गर्व करने का मौका देते हैं। मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का है जहां चंद्रप्रभा बांध पर नहाते वक्त एक युवक गहरे पानी में डूबने लगा। युवक को तैरना नहीं आता था, जिससे वह छटपटा रहा था और बचाओ-बचाओ का शोर कर रहा था। ठीक इसी वक्त शोर की आवाज सुनकर पास मौजूद CRPF के दो जवान मौके पर पहुंचे और करीब 100 फीट की ऊंचाई से रस्सी डालकर युवक को सही-सलामत बाहर निकाल लिया। 10 मिनट तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ता रहा। ये युवक अपने दोस्तों के साथ बांध पर पिकनिक मनाने गया था। वीडियो में दिख रहा है कि आसपास कई लोग मौजूद हैं और व्यक्ति को बचाने की जुगत कर रहे हैं। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है आप भी देखें..
देखिए VIDEO












Click it and Unblock the Notifications