मुजफ्फरनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 10-10 हजार के इनामी दो बदमाश घायल

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर नगर पुलिस बदमाशों पर काल बनकर टूट रही है। बीते 24 घंटे के अंदर पुलिस और बदमाशों के बीच ये दूसरी मुठभेड़ हुई है। बता दें कि मुजफ्फरनगर के बुढाना रोड़ पर बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई कई राउंड फायरिंग में एक पुलिसकर्मी सहित 10-10 हजार के दो इनामी बदमाश भी घायल हो गए। पुलिस ने दोनो बदमाशों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

two crooks injured in police encounter in muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के बुढाना रोड़ पर शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें 10-10 हजार के दो इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों के पास से दो तमंचे और लूटी गई एक बाइक बरामद की गई है। वही, मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी बदमाशों की गोली से घायल हुआ है। दरअसल, आंसू उर्फ आस मोहम्मद और पराह नाम के दो बदमाशों के आने की जानकारी बुढाना पुलिस को हुई तो पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। बदमाशों ने खुद को घिरा हुआ देख तो पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। दोनो बदमाश अपनी बाइक छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गए और फायरिंग करने लगे। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में दोनो बदमाशो के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनो बदमाशों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

two crooks injured in police encounter in muzaffarnagar

गिरफ्तार दोनों बदमाश के पास से दो तमंचे और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस की माने तो घायल दोनों बदमाश में आंसू उर्फ आस मोहम्मद बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। इस पर 20 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज है। जिसमें लूट, रेप सहित कई गंभीर मामलों में दोनों बदमाश काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+