अचानक जल गईं दो मासूम जिंदगियां, मौके पर ही हुआ दर्दनाक अंजाम
अचानक मकान में आग लगने से वहां खेल रहीं दो बच्चियां उसकी चपेट में आ गईंं। दोनों ने खुद को बचाने की बहुत कोशिशें कीं पर नाकाम रहीं।
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को हुए एक अग्निकांड में दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एक बच्ची बुरी तरह झुलस गई जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।

हादसा उस समय हुआ जब तीनों बच्चियां एक मकान में खेल रही थीं। खेलते समय अचानक मकान में रखे घास-फूस में आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। बच्चियां अपनी जान बचाने के लिए खूब छटपटाईं लेकिन अग्निकांड की चपेट से वो बाहर नहीं निकल सकीं। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्ची अपनी जान बचाने में कामयाब रही।

घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है और परिवार में मातम का माहौल है। घटना की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने मामले की जांच-पड़ताल करते हुए परिवार की आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने मृतक दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है जबकि तीसरी घायल बच्ची मेरठ अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications