दो नन्ही बच्चियों के पास लगाया था रूम हीटर, बिस्तर पर मिली उनकी खाक

एटा। उत्तर प्रदेश में एटा के अलीगंज में तीन मंजिला इमारत में आग लग गई जिसमें पांच महीने की दो मासूम जुड़वां बच्चियां जल गईं। बताया जा रहा है कि बच्चियों के बिस्तर पर रूम हीटर लगा था जिससे लगी आग ने भयानक रूप ले लिया और दोनों बच्चियां उस आग की चपेट में आ गईं। इस आग में लगभग 6 लोग फंस गए थे जिनको स्थानीय लोगों ने बचाया।

अलीगंज कस्बे की घटना

अलीगंज कस्बे की घटना

अलीगंज कस्बे में एक जनवरी को सभी नए साल की खुशियां मना रहे थे कि राधाकृष्ण मोहल्ले में एक तिमंजिला मकान में आग लग गई। आग की लपटें निकलने लगीं तो लोगों की नजर गई लेकिन तब तक अंदर 6 से ज्यादा लोग फंस गए थे। इस आग में फंसी जुड़वां बच्चियों महिरमा और महिसा को बचाया नहीं जा सका। आग लगने की सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को देनी चाही लेकिन फोन नहीं लगा।

तीसरी मंजिल पर लगी आग

तीसरी मंजिल पर लगी आग

इसके बाद स्थानीय लोग खुद ही आग में फंसे लोगों को बचाने की कोशिशों में लग गए। काफी मुश्किलों के बाद उनको बाहर निकाला जा सका लेकिन दो बच्चियों की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल अलीगंज जिला हेडक्वार्टर से 52 किलो मीटर की दूरी पर है और फायर ब्रिगेड को खबर करने पर भी उसे अलीगंज पहुंचने में कम से कम एक घंटे लग जाते हैं। इस आग में मासूमों की मौत से इलाके के लोग दुखी हैं।

रूम हीटर ने किया खाक

रूम हीटर ने किया खाक

जब पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना मिली तो काफी देर बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले की पूरी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मकान की तीसरी मंजिल पर फोम के गद्दे वाले बिस्तर पर पांच माह की दोनों बच्चियां सोई हुई थीं। उसी बिस्तर पर रूम हीटर लगा था जिससे आग लग गई और दोनों बच्चियां जल गईं। घर के बाकी लोगों की बचा लिया गया।

Two children died in fire in Etah, Uttar Pradesh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+