यूपी: घर में बने अवैध बूचड़खाने में 300 किलो मांस, गोकशी करते दो गिरफ्तार
संभल। यूपी में संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डूंगर सराय में एक घर में चल रहे स्लॉटर हाउस पर पुलिस ने छापेमारी की है। गोकशी कर रहे दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। तीन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस को तीन सौ किलो मीट मौके से मिला है। इसके अलावा दो गाय के बछड़े, छुरे, बाट, तराजू भी बरामद कर लिए। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पुलिस ने मारा छापा
शुक्रवार की सुबह को कोतवाली प्रभारी अनिल समानिया को मुखबिर ने सूचना दी कि मोहल्ला डूंगर सराय में एक घर में अवैध रूप से प्रतिबंधित पशुओं का वध किया जा रहा है। सूचना के बाद उन्होंने पंजू सराय चौकी इंचार्ज राजेश पांडेय को पुलिस बल के साथ भेज दिया। वहां पुलिस ने इरफान उर्फ कालिया पुत्र कल्लन के घर पर छापा मार दिया।

बूचड़खाने में मांस, बछड़े बरामद
वहां कुछ लोग प्रतिबंधित पशुओं का अवैध कटान करते मिले। घेराबंदी कर पुलिस ने मौके से डंगूर सराय निवासी अनीस पुत्र मुन्ना कुरैशी, रेहान पुत्र इरफान उर्फ कालिया को पकड़ लिया। जबकि जीशान, फैजान पुत्र इरफान उर्फ कालिया मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने दो गाय के बछड़े, तीन सौ किलो मीट, छुरे, बांट, तराजू बरामद की।

दो गिरफ्तार, तीन फरार
कोतवाली प्रभारी अनिल समानिया ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी फरार हो गए। पांचों आरोपियों के खिलाफ गोकशी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ गमलेश्व विल्टोरिया का कहना है कि आरोपी घर में ही प्रतिबंधित पशुओं का कटान कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications