यूपी: गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए प्रेमी ने की अपहरण के बाद हत्या, घटना स्थल पर ही खोदकर गाड़ा

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 7 के छात्र को उसी के दोस्त कक्षा 12 के छात्र ने अपहरण कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

twelve class student killed seventh class student in Mainpuri

जानकारी के अनुसार, मामला मैनपुरी थाना क्षेत्र के कस्बा बेवर का है। यहां मोहल्ला शिव नगर निवासी सरबजीत बेस के मकान में सर्वेश यादव किराए पर रहता है। सर्वेश बेवर रोडवेज डिपो में संविदा चालक के रूप में तैनात है। उसका 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक मैनपुरी नगर स्थित सेंट थॉमस स्कूल में कक्षा 7वीं का छात्र था। उसकी दोस्ती मकान मालिक सरबजीत के पुत्र कक्षा 12 के छात्र 18 वर्षीय शिव प्रताप से थी। मंगलवार की शाम 4 बजे अभिषेक कोचिंग के लिए गया। वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। शाम 7 बजे के अभिषेक के पिता के मोबाइल पर पुत्र के अपहरण की जानकारी देकर 20 लाख की फिरौती मांगी।

घटना से घबराए सर्वेश यादव ने मैनपुरी थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना का जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और फिरौती से जुड़े फोन नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया। नंबर को सर्विलांस पर के बाद फोन की लोकेशन का पता चल गया। फोन सरबजीत के पुत्र ने अपने घर से ही किया था। रात में ही पुलिस ने उसे उठाया और सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने पुलिस को सारी जानकारी दे दी। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि अपनी प्रेमिका की डिमांड पूरी करने के लिए उसने अभिषेक को बहाने से पास के ही निर्माणाधीन मकान में ले गया। वहां ले जाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने मकान के अंदर ही गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया और ईंटें लगा दीं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+