मालगाड़ी के पटरी से उतरे 16 डिब्बे, कई राज्यों को जोड़ने वाला रेल रूट ठप
इस रूट से दिल्ली, बिहार, कलकत्ता, आसाम जैसी कई गाड़ियां रोजाना अप और डाउन होती हैं। ऐसे में इस रूट के बंद होने के बाद सभी गाड़ियों को रोक दिया गया है।
चंदौली। मुगलसराय-गया रेलखंड में कर्मनाशा के धनेछा के बीच मालगाड़ी के 16 डिब्बे बुधवार सुबह करीब 3.45 बजे पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद बिहार और कलकत्ता जाने वाला रेल मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया है। यही नहीं मालगाड़ी के बैगन पटरी से उतरने के कारण आने-जाने वाली सभी गाड़ियों को पहले ही रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है।


हालांकि अभी इस बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो पा रही है। स्थानीय पुलिस के साथ रेल प्रशासन इस रूट को चालू करने के लिए कोशिश कर रहे हैं। इसके आलावा आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही पुलिस की टीम घटना का कारण जानने के लिए जांच में जुट गई है।


व्यस्त रूट है मुलगसराय रेलखंड
दरअसल चंदौली जिले के मुगलसराय में इस घटना से रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। बता दें की मुगलसराय रेलखंड रूट से दिल्ली, बिहार, कलकत्ता, आसाम जैसी कई गाड़ियां रोजाना अप और डाउन होती हैं। ऐसे में इस रूट के बंद होने के बाद सभी गाड़ियों को रोक दिया गया है। यही वजह है कि रेलवे प्रशासन इस रूट को तत्काल शुरू कराने के प्रयास में जुटा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications