यूपी में भारी बारिश से भंयकर तबाही, बीते 72 घंटे में 65 लोगों की मौत, आज भी अलर्ट जारी
लखनऊ। एक बार फिर से भारी बारिश ने उत्तर प्रदेश में जमकर उत्पात मचाया है, बीते 72 घंटे के दौरान तूफान के कारण प्रदेश के 39 जिलों में 65 लोगों की जान चली गई है जबकि 57 लोग घायल हुए हैं, इन सबके अलावा काफी आर्थिक नुकसान भी हुआ है।

राज्य आपदा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा तबाही तूफान के कारण यूपी के सहारनपुर में हुई है, जहां 11 लोग असमय मौत के शिकार हो गए हैं।
तूफान की वजह से आगरा में 6, मेरठ-मैनपुरी में 4 लोगों की मौत और मुजफ्फरनगर- कासगंज में 3-3 लोग मौत के शिकार हुए हैं। वहीं मुजफ्फरनगर में एक मां और उसके बेटे की मौत हो गई है जबकि 3 बच्चों समेत 4 लोग घायल हुए हैं।
भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार अभी अगले चार दिन तक भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। यहां के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, ये 11 जिलें हैं फैजाबाद, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर, इलाहाबाद, संतकबीरदास नगर, आगरा, मथुरा, बुलंदशहर और फर्रुखाबाद। प्रशासन ने भी लोगों से सावधान रहने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications