सपा में मचे घमासान पर मुलायम सिंह यादव के 10 बड़े बयान

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुलायम सिंह ने किसी भी सवाल का जवाब साफ तौर नहीं दिया। चाहे वह मंत्रियों की वापसी हो या फिर अगले चुनाव में मुख्यमंत्री के तौर पर अखिलेश यादव का भविष्य।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को पार्टी के भीतर बढ़ी तकरार पर सफाई देने की कोशिश की लेकिन मामला और उलझता नजर आ रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुलायम सिंह ने किसी भी सवाल का जवाब साफ तौर नहीं दिया। चाहे वह मंत्रियों की वापसी हो या फिर अगले चुनाव में मुख्यमंत्री के तौर पर अखिलेश यादव का भविष्य। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुलायम ने कही ये बातें-

Mulayam singh yadav

1. जनता ने हमें राजनीति की ऊंचाई पर पहुंचाया है और हम जनता का सम्मान करते हैं।

2. मेरे लिए सब कुछ जनता है। जनता के बल पर ही हम यहां हैं।

3. डॉ. राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों पर चलता रहा हूं और गांव-गांव जाकर समर्थन जुटाया है।

4. अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से समाजवादी सिद्धांतों के अनुसार चलने और जनता की मदद करने की अपील करता हूं।

5. हमारा परिवार एक है। पार्टी और कार्यकर्ता एक हैं। नेता एक हैं।

6. कुछ लोग पार्टी के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। बाहर के कुछ लोग तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

7. अखिलेश यादव मुख्यमंत्री हैं। बहुमत आएगा तो तय करेंगे कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। हमारी लोकतांत्रिक पार्टी है।

8. रामगोपाल की बात को मैं कोई महत्व नहीं देता हूं। उन्हें बोलने दीजिए।

9. मंत्रियों की वापसी का फैसला मुख्यमंत्री को करना है। उनसे पूछिए क्यों मंत्री बनाया और क्यों हटाया।

10. पिछले चुनाव में मेरे नाम पर बहुमत मिला था। हमने अखिलेश को सीएम बना दिया। सीएम की जिम्मेदारी क्या है ये वो समझें। अगर विधायक कहेंगे तो अखिलेश ही अगले सीएम होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+