यूपी के मुरादाबाद में PM नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 खास बातें
सात साल बाद मुरादाबाद की धरती पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के बीच विपक्ष के सवालों पर निशाना साधा और कहा कि जो भ्रष्टाचार कर रहे थे वो सरकार की नीयत पर सवाल उठा रहे हैं।
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सात साल बाद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नोटबंदी के फैसले से लेकर भ्रष्टाचार तक की बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को 70 साल तक लाइन में खड़ा रखने वाले लोग आज उन पर सवाल उठा रहे हैं। ये हैं प्रधानमंत्री के भाषण की 10 खास बातें-

1. देश की जनता ही मेरा हाईकमान है।
2. अब तक की सरकारों ने सिर्फ अपना भला किया है। अगर अपना ही विकास करना हो तो राज्य का कुछ नहीं हो सकता।
3. जब अमीर पैसे दे तो गरीब उनसे पैसों का सबूत मांगे। कोई आपके जनधन खाते में जमा पैसों को मत निकालिए, सरकार इसका भी इंतजाम करेगी।
4. भ्रष्टाचार ने गरीबों का हर छीना है। हर मुसीबत की जड़ भ्रष्टाचार है। भ्रष्टाचार अपने आप नहीं जाएगा, उसे भगाना पड़ेगा।
5. 70 साल से लग रही कतारों को खत्म करने के लिए मैंने आखिरी कतार लगाई है।
6. गरीबों को हक दिलाने के लिए मैं काम कर रहा हूं क्या यही मेरा गुनाह है जो लोग मुझ पर सवाल उठा रहे हैं.
7. जो पैसे दबाकर बैठे हैं वो अपनी सोचें। हम फकीर आदमी हैं झोला लेकर चल पड़ेंगे।
8. गरीबों को बैंक के दरवाजों तक नहीं जाने दिया जाता था। हमारी सरकार ने गरीबों के विकास को सबसे पहले रखा।
9. अगर देश के गरीबों को ताकत दी जाए तो देश से कल गरीबी दूर हो जाएगी। गरीब मांगने वाला नहीं होता।
10. मोबाइल ही आपका बैंक है। आपका मोबाइल ही आपका बटुआ है। 40 करोड़ स्मार्टफोन यूजर ई-बैंकिंग का इस्तेमाल करे तो हालात और बेहतर होंगे।












Click it and Unblock the Notifications