प्रधान की धमकी- अपनी टॉयलेट्स को भगवा रंग में रंगें, नहीं तो रुक जाएगा राशन-पानी
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की उरमौरा ग्राम पंचायत से पंचायती राज विभाग का अजीबो-गरीब 'फरमान' सामने आया है। फरमान ये कि पंचायती राज विभाग शौचालयों को भगवा रंग में रंगवा रहा है। ऐसे में राबर्ट्सगंज ब्लॉक के उरमौरा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को सभी शौचालय को भगवा रंग में रंगने के लिए कहा है। प्रधान ने चेतावनी भी दी है कि अगर कोई ये नहीं करेगा तो उसका राशन और अन्य सरकारी सुविधाएं रोक दी जाएंगी।

भगवा रंग में रंगे जा रहे टॉयलेट्स
प्रधान के दवाब में लोगों ने टॉयलेट्स को भगवा रंग में रंगना भी शुरू कर दिया है। चर्चा होते-होते जब इसकी सूचना डीएम को मिली तो उन्होंने इस बात को मानने से ही इनकार कर दिया। डीएम ने इस बात का प्रमाण भी मांगा कि कहां ऐसा हो रहा है? वहीं, प्रशासन के दबाव में प्रधान ने सभी को अपने-अपने शौचालयों को भगवा रंग में रंगने का अल्टीमेटम दे डाला है। लोगों को चेतावनी दी गई कि ये करो नहीं तो सभी का राशन भी रोक दिया जाएगा। एक ग्रामीण ने बताया कि रंग भी ग्राम-प्रधान द्वारा ही मुहैया कराया जा रहा है, ताकि सभी शौचालय एक ही रंग में रंगे नजर आएं।

प्रमाण कहां है, वो दें: डीएम
बताया जा रहा है कि प्रधान ने गांव के लगभग 200 टॉयलेट्स को भगवा कलर देने का आदेश दिया है। मगर, डीएम अमित कुमार सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कहीं हुआ है तो उसका प्रमाण दें। तब कुछ कर सकते हैं।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications