यूपी: ग्राम प्रधानों के लिए टॉयलेट मूवी का शो कर दिया फ्री

फिल्म देखने आए प्रधान काफी उत्साहित दिखे और 12 से 3 का शो हाउसफुल रहा।

हरदोई। स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरणा लेकर उत्तर प्रदेश में हरदोई के एक टॉकीज संचालक ने 'टॉयलेट' फिल्म को दिखाने के लिए ग्राम प्रधानों के लिए शो फ्री कर दिया ताकि वे इससे नसीहत लेकर अपने-अपने इलाके को न सिर्फ स्वच्छ रखें बल्कि लोगों को इसके प्रति जागरूक भी करें।

हरदोई के मीरा चित्र मंदिर में नजर आ रहे ये लोग अपने-अपने इलाकों के ग्राम प्रधान हैं। इस सिनेमा हॉल में जिलेभर के तमाम ग्राम प्रधानों को रविवार को दोपहर का 12 से 3 का शो एकदम फ्री दिखाने की व्यवस्था की गयी थी, ताकि वे टॉयलेट मूवी देखकर कुछ नसीहत लें।

यूपी: ग्राम प्रधानों के लिए टॉयलेट मूवी का शो कर दिया फ्री

फिल्म देखने आए प्रधान काफी उत्साहित दिखे और 12 से 3 का शो हाउसफुल रहा। वहीं मूवी देखकर निकले ग्राम प्रधानों ने फिल्म से नसीहत लेने की बात कही है और अपने-अपने इलाकों को साफ-सुथरा रखने व शोचालय बनवाने को अपनी पहली प्राथमिकता बताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+