स्कूल की फीस भरने के लिए भीख मांग रहे हैं पेरेंट्स, देखिए गुस्से की ये तस्वीरें

कुछ दिन पहले भी अभिभावकों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को खून से खत लिखकर शिक्षा के नाम पर अवैध वसूली करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

संभल। स्कूल संचालकों की मनमानी से परेशान अभिभावकों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब अभिभावकों ने शिक्षा के नाम पर अवैध उगाई करने वाले स्कूल संचालकों को फीस देने के लिए बाजारों में भीख मांगना शुरू कर दिया है।

स्कूल की फीस भरने के लिए भीख मांग रहे हैं पेरेंट्स, देखिए गुस्से की ये तस्वीरें

संभल जिले के चंदौसी में स्कूल संचालकों की मनमानी से अभिभावकों में काफी गुस्सा है। शिक्षा के नाम पर दुकान चलाने वाले स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ अभिभावकों ने मोर्चा खोल दिया है। कुछ दिन पहले भी अभिभावकों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को खून से खत लिखकर शिक्षा के नाम पर अवैध वसूली करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद स्कूल संचालकों में खलबली तो मची लेकिन फिर भी अवैध वसूली बंद नहीं हुई।

स्कूल की फीस भरने के लिए भीख मांग रहे हैं पेरेंट्स, देखिए गुस्से की ये तस्वीरें
स्कूल की फीस भरने के लिए भीख मांग रहे हैं पेरेंट्स, देखिए गुस्से की ये तस्वीरें

सोमवार को भी शहर के फव्वारा चौक पर स्कूल संचालकों के खिलाफ अभिभावकों ने दुकानों पर पहुंचकर भीख मांगी। उन्होंने कहा कि स्कूल संचालक गरीब, मजदूर अभिभावकों की जेब काट रहे हैं। कोर्स, ड्रेस, फीस के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। स्कूल के प्रबंधकों के लिए उन्होंने भीख मांगकर पैसा इकट्ठा किया और कहा कि ये पैसा स्कूल प्रबंधकों को दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+