इलाहाबाद: पुल पर प्रेमी ने की रेप की कोशिश, आबरू बचाने के लिए पुल से कूदी छात्रा

इलाहाबाद। इलाहाबाद में एक ऐसी ही घटना हुई है जिसमें एक छात्रा को अपनी आबरू बचाने में मौत के मुंह से गुजरना पड़ा है। प्रेमी की इमोशनल ब्लैकमेलिंग पर साथ गई छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी ने जबरदस्ती करनी चाही तो खुद को बचाने के लिए उसने पुल से नीचे छलांग लगा दी। छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं और उसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

To save your respect in Allahabad, the girl below the bridge

क्या है मामला
इलाहाबाद के कैंट थाना क्षेत्र के म्योराबाद इलाके की रहने वाली छात्रा कालेज में इंटर की स्टूडेंट है। उसकी दोस्ती नया पुरवा के रहने वाले प्रकाश नाम के युवक से है। रात में प्रकाश ने छात्रा को फोन किया और कहा कि यदि तुम मिलने नहीं आई तो मैं जान दे दूंगा। इमोशनल ब्लैकमेलिंग के बाद छात्रा भोर में तीन बजे घर से बाहर निकली तो बाहर प्रकाश बाइक पर बैठाकर उसे गंगा नदी पर बने कर्जन पुल पर ले आया। यहां उसने छात्रा को टाफी खिलाई तो वह बेहोश होने लगी तब तक प्रकाश ने छात्रा से गंदी हरकतें शुरू कर दी। छात्रा घबराहट में आबरू बचाने के लिए भागने लगी और कर्जन पुल से नीचे जा गिरी। छात्रा खुद गिरी या उसे धक्का दिया गया, यह छात्र को याद नहीं है।

बेहोशी हालत में मिली
सुबह घर में लापता बेटी की तलाश परिजन ने शुरू की और कैंट थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। इधर पुल के नीचे छात्रा को बेहोश देखा गया तो वायरलेस पर छात्रा के मिलने की सूचना प्रसारित हो गई। कैंट थाने में परिजनों को भी एक छात्रा के मिलने की जानकारी हाथ लगी तो वह भी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में छात्रा को इलाज के लिए बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा के हाथ पांव व सिर में गहरी चोट है। हाथ व पैर में फैक्चर भी हो गया है। छात्रा के होश में आने के बाद उसने अपनी आपबीती सुनाई तो मामले में परिजनों ने थाने में आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+