आज आ सकता है यूपी में आंधी तूफान, अगले 3 घंटों में दिखेगा मौसम का असर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। पछुआ हवाओं के चलते मौसम का मिजाज आज बदल सकता है। मौसम विभाग ने यूपी के कानपुर नगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, आजमगढ़ आदि जिलों में अगले 3 घंटे में तूफान और बारिश की चेतावनी दी है।

up

लखनऊ मौसम ने शनिवार को भी अलर्ट जारी किया था। लखनऊ, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी और फैजाबाद से सटे कुछ जिलों आंधी तूफान आने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है अगले तीन घंटे में यूपी के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में मौसम खराब होने की आशंका है। इस बीच धूल भरी आंधी और तूफान आ सकता है। सम्बंधित जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इस साल यूपी में आंधी तूफान की वजह से एक अप्रैल से 13 जून 2018 के बीच 306 लोगों की मौत हो चुकी है।मौसम विभाग के मुताबिक रविवार राजधानी लखनऊ में सुबह का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। इलाहाबाद और वाराणसी में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। वहीं कानपुर और झांसी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+